PALI SIROHI ONLINE
बाली उपखण्ड के आदिवासी बाहुल्य उपला भीमाणा ग्राम में तेज गति बाइक की टक्कर 7 वर्षीय बालिका मंजिला की मौत हो गई।
दुर्घटना की जानकारी मिलते ही नानां थानाधिकारी रतन सिंह देवड़ा, सह्ययक थानाधिकारी राजेन्द्र सिंह राठौड़ मय पुलिस जाब्ता घटना स्थल पहुचे ओर घायल बालिका को नाना चिकित्सालय ले गए जहा डॉक्टर राजेश कुमार ने बालिका मंजिला कुमारी उम्र 7 वर्ष पुत्री भूराराम गरासिया को मृत घोषित कर दिया।
सह्ययक थानाधिकारी राजेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि मृतक के पिता भूराराम पुत्र रूपाराम गरासिया निवासी उपला भीमाणा ने रिपोर्ट दी कि उनकी बेटी 4 बजे काका के घर से अपने घर आने के लिए सड़क पार कर रही थी तेज गति बाइक सवार नानाराम पुत्र दिता राम गरासिया निवासी खेतरली ने टक्कर मार दी टक्कर इतनी भीषण थी कि 7 साल की मासूम बालिका मंजिला सड़क किनारे उच्छ्ल कर गिरी जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई।
सहायक थानाधिकारी राजेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि घटना स्थल से बाइक RJ 22-VS-9260 को जब्त कर दी गई है और आरोपी बाइक सवार नाना राम की तलाश तेज कर दी गई। पुलिस ने चामुंडेरी मोर्चरी में नाना चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ राजेश कुमार से पोस्ट मार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया
सलग्न फोटो- मृतक 7 वर्षीय मंजिला


