• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से पाली जिले के हजारों उपभोक्ता लाभान्वित

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 4, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से पाली जिले के हजारों उपभोक्ता लाभान्वित

पाली, 04 जून। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत जोधपुर डिस्कॉम के पाली जिले में 13 फरवरी 2024 से 3 जून 2026 तक 8290 उपभोक्ताओं ने रूफटॉप सोलर स्थापना के लिए आवेदन किए हैं। वर्तमान में जिले में 4139 रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित किए जा चुके हैं, जिससे उपभोक्ताओं को प्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है। योजना के अंतर्गत 3437 उपभोक्ताओं को 26.77 करोड़ रुपये की सब्सिडी राशि भी प्रदान की जा चुकी है। इसके अलावा पाली जिले का 7901 आवेदनों का वेंडर चयन हो चुका है तथा स्थापना कार्य प्रगति पर है।

अधीक्षण अभियंता अजय माथुर ने बताया की योजना से लाभान्वित उपभोक्ताओं के बिजली बिल शून्य अथवा न्यूनतम स्तर पर पहुंच रहे हैं। साथ ही निगम एवं सरकार द्वारा अतिरिक्त उत्पादित बिजली के लिए 3.14 रुपये प्रति यूनिट की दर से भुगतान किया जा रहा है, जिसका समायोजन उपभोक्ताओं के बिजली बिलों में किया जाता है। इससे कई उपभोक्ताओं के बिजली बिल ऋणात्मक भी हो रहे हैं। गर्मी के मौसम में बढ़ी हुई बिजली खपत के बावजूद उपभोक्ताओं को भारी बिलों से राहत मिल रही है।

योजना के तहत रूफटॉप सोलर स्थापित कराने वाले उपभोक्ताओं को सरकार की ओर से निःशुल्क इंडक्शन कुकटॉप भी वितरित किए जा रहे हैं। पाली वृत्त में अब तक 650 उपभोक्ता इस सुविधा का लाभ प्राप्त कर चुके हैं। इसके अतिरिक्त सभी राष्ट्रीयकृत बैंकों द्वारा कम ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है तथा स्वीकृत सब्सिडी राशि 7 से 10 दिनों के भीतर सीधे उपभोक्ताओं के बैंक खातों में जमा की जा रही है।

पाली जिले के शहरी, ग्रामीण एवं हाउसिंग सोसायटी श्रेणी के घरेलू उपभोक्ता पीएम सूर्यघर ऐप डाउनलोड कर आसानी से रूफटॉप सोलर के लिए आवेदन कर सकते हैं तथा निर्धारित सब्सिडी का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। योजना के अनुसार 0 से 150 यूनिट मासिक बिजली उपभोग वाले उपभोक्ताओं को 1 से 2 किलोवाट क्षमता के सोलर संयंत्र पर 30 हजार से 60 हजार रुपये तक, 151 से 300 यूनिट उपभोग वाले उपभोक्ताओं को 2 से 3 किलोवाट क्षमता पर 60 हजार से 78 हजार रुपये तक तथा 300 यूनिट से अधिक उपभोग वाले उपभोक्ताओं को 3 किलोवाट से अधिक क्षमता के संयंत्र पर अधिकतम 78 हजार रुपये तक की सब्सिडी प्रदान की जाती है।

जोधपुर डिस्कॉम ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे पीएम सूर्यघर ऐप के माध्यम से आवेदन कर केवल पंजीकृत वेंडरों से ही रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित करवाएं। पंजीकृत कंपनियां दीर्घकालीन सेवा एवं रखरखाव सुविधाएं उपलब्ध कराती हैं। योजना का लाभ लेकर उपभोक्ता अपने बिजली बिल को शून्य या न्यूनतम कर सकते हैं तथा स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।

Previous Post

बाली को मिली 19.40 करोड़ के विकास की सौगात, विधायक पुष्पेंद्रसिंह राणावतं के प्रयास हुए सफल

Next Post

प्रकाश सोनी हत्या को लेकर ग्रामीणों में प्रदर्शनः हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग, कहा- लोगों में डर का माहौल

Next Post

प्रकाश सोनी हत्या को लेकर ग्रामीणों में प्रदर्शनः हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग, कहा- लोगों में डर का माहौल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page