• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

आबकारी निरीक्षक मनरूपा राम एपीओः पांच शराब दुकानों के लाइसेंस अस्थाई रूप से रद्द

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 4, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

जोधपुर-आबकारी विभाग ने जोधपुर आबकारी निरीक्षक मनरूपा राम चौधरी एपीओ कर दिया है। वहीं पांच दुकानों के खिलाफ कार्रवाई करते हैं उनका लाइसेंस अस्थाई रूप से निलंबित किया गया और उनके खिलाफ केस दर्ज करवाया गया है।

आबकारी आयुक्त कार्यालय उदयपुर की सबसे ज्यादा आदेश में कहा- मनरूपा राम चौधरी आबकारी निरीक्षक, जोधपुर पश्चिम को प्रशासनिक कारणों से पदस्थापन आदेशों कीप्रतीक्षा (APO) में रखा जाकर मुख्यालय प्रधान कार्यालय उदयपुर में किया जाता है।

लाइसेंस अस्थायी रूप से निलंबित

अवैध रूप से रात 8 बजे के पश्चात शराब विक्रय पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से आबकारी विभाग, जोधपुर द्वारा बुधवार को कार्रवाई की गई है।

जिला आबकारी अधिकारी डॉ. भवानी सिंह राठौड़ ने बताया कि जांच के दौरान रात्रि 8 बजे के पश्चात शराब विक्रय किए जाने के आरोप में तीन शराब की दुकानों के विरुद्ध मामले दर्ज किए गए हैं। इसके अतिरिक्त दो अन्य कम्पोजिट शराब दुकानों के विरुद्ध भी निर्धारित समयावधि के बाद शराब विक्रय करने पर कार्रवाई करते हुए मामले दर्ज किए गए। इस प्रकार कुल पांच शराब दुकानों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किए गए हैं।

कोर्ट के आदेशों की पालना के लिए 11 विशेष दल बनाए

जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि नियमों के उल्लंघन में पाए गए सभी पांच कम्पोजिट शराब दुकानों के लाइसेंसों को 4 जून से 8 जून, 2026 तक के लिए निलंबित कर दिया गया है। विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित समय के बाद शराब विक्रय को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा नियमों की अवहेलना करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

8 बजे बाद शराब बेची तो होगा एक्शन

राजस्थान उच्च न्यायालय द्वारा 22 मई, 2026 को पारित आदेशों की प्रभावी पालना सुनिश्चित करने के लिए जिले में 11 विशेष निरीक्षण दलों का गठन किया गया है। ये दल मदिरा दुकानों का नियमित निरीक्षण करेंगे तथा रात 8 बजे के पश्चात शराब विक्रय पर शत-प्रतिशत रोक सुनिश्चित करेंगे।साथ ही दुकानों में आपातकालीन निकास, छोटी खिड़कियों या अन्य अनधिकृत माध्यमों से की जाने वाली शराब के बेचने पर एक्शन लिया जाएगा।

Previous Post

जोगावा में कुल्हाड़ी मारकर की हत्याः चार साल बाद पिता की मौत का लिया बदला; बबूल का पेड़ काटने को लेकर शुरू हुआ था विवाद

Next Post

पिंडवाड़ा- करंट से श्रमिक की मौत, कोजरा नादिया रोड पर हुई घटना

Next Post
पिंडवाड़ा- करंट से श्रमिक की मौत, कोजरा नादिया रोड पर हुई घटना

पिंडवाड़ा- करंट से श्रमिक की मौत, कोजरा नादिया रोड पर हुई घटना

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page