• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पिंडवाड़ा- करंट से श्रमिक की मौत, कोजरा नादिया रोड पर हुई घटना

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 4, 2026
in Local
0
पिंडवाड़ा- करंट से श्रमिक की मौत, कोजरा नादिया रोड पर हुई घटना

PALI SIROHI ONLINE

कोजरा | पिंडवाड़ा थाना क्षेत्र में कोजरा-नांदिया रोड पर बुधवार को निर्माणाधीन मकान में काम के दौरान हाई वोल्टेज लाइन की चपेट में आने से एक श्रमिक की मौके पर ही झुलसकर मौत हो गई। सूचना पर पिंडवाड़ा थाना पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंची।

सीआई महेंद्र सीरवी ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे सूचना मिली कि नांदिया-कोजरा रोड पर अंजलि माता मंदिर के पास निर्माणाधीन मकान में करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना पर पिंडवाड़ा थाने से एएसआई विक्रम कुमार मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि नयावास भुला थाना रोहिड़ा निवासी सुरेश कुमार वहां शटरिंग और निर्माण का काम कर रहा था। वह लोहे का सरिया ऊपर चढ़ा रहा था। इसी दौरान सरिया ऊपर से गुजर रही हाई वोल्टेज तार से छू गया। करंट का झटका तेज था। सुरेश को संभलने का मौका नहीं मिला। उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के समय निर्माण स्थल पर अन्य मजदूर भी काम कर रहे थे। कोई दूसरा चपेट में नहीं आया।

Previous Post

आबकारी निरीक्षक मनरूपा राम एपीओः पांच शराब दुकानों के लाइसेंस अस्थाई रूप से रद्द

Next Post

स्कॉर्पियो से कुचलने के प्रयास मामले में दो गिरफ्तारः अब तक 3 पकड़े जा चुके, भीनमाल पुलिस की कार्रवाई

Next Post

स्कॉर्पियो से कुचलने के प्रयास मामले में दो गिरफ्तारः अब तक 3 पकड़े जा चुके, भीनमाल पुलिस की कार्रवाई

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page