• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

घर में खड़ी-बाइक में अचानक धमाके के साथ लगी आगः चारपाई पर सो रहे दो मासूम बाल-बाल बचे, मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग बुझाई

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 31, 2026
in Local
0
घर में खड़ी-बाइक में अचानक धमाके के साथ लगी आगः चारपाई पर सो रहे दो मासूम बाल-बाल बचे, मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग बुझाई

PALI SIROHI ONLINE

जालोर-जालोर में बागोड़ा उपखंड के खोखा गांव स्थित पन्नूओं की ढाणी में शनिवार देर रात घर में खड़ी बाइक में अचानक धमाके के साथ आग लग गई। जिससे बाइक और पास में रखी चारपाई जलरख राख हो गई। जानकारी के अनुसार किसान हासम खान पुत्र मोहम्मद खान के घर में उनकी बाइक खड़ी थी। देर रात अचानक बाइक की बैटरी में जोरदार धमाका हुआ और बाइक में आग आग लग गई।

धमाके की आवाज सुनकर परिवार वालों की नींद खुल गई। जहां हादसा हुआ उसी के पास चारपाई पर दो मासूम बच्चे सो रहे थे, लेकिन परिजनों की सतर्कता से दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई, तुरंत चारपाई पर सो रहे बच्चों को दौड़कर बाहर निकाला।

आग की लपटें इतनी तेज थी कि बाइक को पूरी तरह अपने चपेट में ले लिया। जिससे पास में रखी चारपाई भी जल गई। परिजनों और आसपास के ग्रामीणों ने पानी से आग बुझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक बाइक और चारपाई पूरी तरह जल चुकी थी।घटना की सूचना पीड़ित के भाई मुस्ताक खान ने स्थानीय सरपंच सलीम खान को दी। सूचना मिलते ही सरपंच सलीम खान और सामाजिक कार्यकर्ता आमिर खान मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। सरपंच की सूचना पर बागौड़ा थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची।इस दौरान एएसआई डूंगराराम और कांस्टेबल भेराराम ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी जुटाई। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण बाइक की बैटरी में विस्फोट माना जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Previous Post

सुमेरपुर मे सोमवार को महंगाई और नीट पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस की हल्ला बोल महारैली और धरना प्रदर्शन होगा

Next Post

पाली- युवती का शव कुंए में मिलाःखेलते समय बच्चों ने कुंए में बॉडी देखी तो ग्रामीणा को दी सूचना

Next Post
पाली- युवती का शव कुंए में मिलाःखेलते समय बच्चों ने कुंए में बॉडी देखी तो ग्रामीणा को दी सूचना

पाली- युवती का शव कुंए में मिलाःखेलते समय बच्चों ने कुंए में बॉडी देखी तो ग्रामीणा को दी सूचना

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page