PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली में घर से सब्जी लाने का कहकर निकली 23 साल की युवती का शव गांव के तालाब में बने कुएं में मिला। पुलिस ने बॉडी बांगड़ हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाई और मामले में जांच शुरू की।
पुलिस के अनुसार सदर थाने के सोनाईमांझी गांव में रहने वाली 23 साल की तारा 28 मई की दोपहर को सब्जी और घर का अन्य सामान लाने का कहकर निकली थी। जो देर शाम तक घर नहीं लौटी। ऐसे में परिजनों ने अपने स्तर पर तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। ऐसे में 29 मई को सदर थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज करवाई। 31 मई को गांव के तालाब में बच्चे खेल रहे थे। तालाब में बने कुएं में बच्चों ने झांक कर देखा तो उन्हें अंदर बॉडी दिखी। इस पर उन्होंने ग्रामीणों को बताया। जिनकी सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवती की बॉडी को पाली के बांगड़ हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाकर जांच शुरू की।

