• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

तखतगढ-वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान कैबिनेट मंत्री कुमावत ने जल संरक्षण और पर्यावरण बचाने का दिया संदेश

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 31, 2026
in Local
0
तखतगढ-वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान कैबिनेट मंत्री कुमावत ने जल संरक्षण और पर्यावरण बचाने का दिया संदेश

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान कैबिनेट मंत्री कुमावत ने जल संरक्षण और पर्यावरण बचाने का दिया संदेश

मंत्री कुमावत ने 1.50 करोड़ की लागत से राजकीय बहुउद्देशीय पशु चिकित्सालय के भवन का शिलान्यास एवं भूमि पूजन किया

तखतगढ 31 मई (खीमाराम मेवाडा) राजस्थान सरकार द्वारा चलाए जा रहे 25 में से 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस तक वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत तखतगढ़ नगर पालिका क्षेत्र में रविवार को राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत तखतगढ़ के गवाई तालाब रावण चौक स्थित तालाब घाट पहुंचे, जहां मंत्री कुमावत ने पंडित के सानिध्य में दीप प्रज्ज्वलित कर पूजा-अर्चना की तथा जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए उपस्थित सभी अधिकारियों जनप्रतिनिधियों एवं कर्मचारीयो को जल बचाने की शपथ दिलाई गई,बाद मंत्री कुमावत ने तालाब परिसर में घाट पर हाथो मे झाडु लेकर श्रमदान एव सफाई कर पौधारोपण किया। मंत्री ने जल स्रोतों के संरक्षण और स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण को लेकर कहा कि इस बार पुरे राजस्थान मे 10 लाख पौधा लगाने का लक्ष्य हे। और हर व्यक्ति एक पौधा लगातार संरक्षण की जिम्मेदारी निभाए।

मंत्री कुमावत को महिलाओ ने घेरा बोली पीने को खारा पानी मिल रहा है

कार्यक्रम के दौरान मौजूद मनरेगा श्रमिक महिलाओं ने कैबिनेट मंत्री के आगे अपना दुखड़ा सुनते हुए कहां की हमारे वार्ड में पीने के लिए पूरी तरह खारा पानी ही दिया जा रहा है। लेकिन आज तक जवाई के मीठा पानी बूंद भी नसीब नहीं हो रहा। जिस पर मंत्री ने सोमवार को भेड विभाग के अतिशासी अभियंता और सहायक अभियंता को तखतगढ़ तेज कर मीठे पानी की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया है।

पीएम मोदी की मन की बात 134वां एपीसोड कार्यक्रम सुना

कार्यक्रम पश्चात मंत्री कुमावत ने नगर के पुराना थाना स्थित एक निजी भवन में एलईडी पर सीधा प्रसारण पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 134वें मन की बात एपीसोड कार्यक्रम का कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने भाजपा कार्यकर्ताओं एवं आमजन के साथ कार्यक्रम सुना, इस अवसर पर मन की बात के जिला संयोजक शिवराज सिंह, उपाध्यक्ष पूनम सिंह परमार, पूर्व अध्यक्ष डॉ. चंदन गांधी, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज नामा, देवाराम चौधरी, दिनेश कुमावत, मुकेश कुमार सुथार, रामसिंह कांबावत एवं महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष वीणा रावल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

1.50 करोड़ की लागत से राजकीय बहुउद्देशीय पशु चिकित्सालय भवन का शिलान्यास एवं भूमि पूजन किया

कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने तखतगढ़ में मुख्यमंत्री बजट घोषणा के अंतर्गत 1.50 करोड़ की लागत से राजकीय बहुउद्देशीय पशु चिकित्सालय के नव भवन का शिलान्यास एवं भूमि पूजन किया, मंत्री कुमावत ने बताया कि तखतगढ़ में लगभग ₹1.50 करोड़ की लागत से आधुनिक पशु चिकित्सालय भवन का निर्माण कराया जा रहा है। भवन तैयार होने के बाद तखतगढ क्षेत्र के पशुपालकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी, निर्माण कार्य पूर्ण होने तक वर्तमान पशु चिकित्सालय कार्यालय को हनुमान गली के नुक्कड़ स्थित सामुदायिक भवन में संचालित किया जाएगा, उन्होंने बताया कि सुमेरपुर, बाली और तखतगढ़ के पशु चिकित्सालय भवनों के निर्माण के लिए कुल ₹5 करोड़ की स्वीकृति दिलाई गई है, कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी कालूराम कुम्हार, संयुक्त निदेशक ताराचंद मीणा, उपनिदेशक डॉक्टर गिरधारी लाल कस्वा, डॉ नवीन जायसवाल, डॉक्टर उमेद सिंह डूडी, डॉक्टर पूजा निंबड़, नारायण लाल मीणा, भंवर सिंह, यशपाल सिंह, चेतना कुमारी, ललित कुमार सहित पशु चिकित्सालय परिवार एव
नगर पालिका ईओ मगराज चौधरी, निवर्तमान उपाध्यक्ष मनोज नामा, पार्षद देवाराम चौधरी, पूनम सिंह परमार, शिवराज सिंह, थाना अधिकारी शैतान सिंह चारण, नगरवासी एवं नगर पालिका कार्मिक उपस्थित रहे।

Previous Post

पाली-शराब से भरा मिनी ट्रक पलटा, लाखों की शराब बही: 54.89 लाख की खेप लेकर सांचौर जा रहा था, सड़क पर बिखरी टूटी बोतलें

Next Post

कालंद्री-फुटबॉल प्रशिक्षण एवं समाजसेवा शिविर समापन में विश्व तम्बाकू मुक्त दिवस भी मनाया गया

Next Post
कालंद्री-फुटबॉल प्रशिक्षण एवं समाजसेवा शिविर समापन में विश्व तम्बाकू मुक्त दिवस भी मनाया गया

कालंद्री-फुटबॉल प्रशिक्षण एवं समाजसेवा शिविर समापन में विश्व तम्बाकू मुक्त दिवस भी मनाया गया

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page