PALI SIROHI ONLINE
फुटबॉल प्रशिक्षण एवं समाजसेवा शिविर समापन में विश्व तम्बाकू मुक्त दिवस भी मनाया गया
कालंद्री: रा.उ.मा.वि.कालंद्री में जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन फुटबॉल प्रशिक्षण एवं समाजसेवा शिविर का समापन हुआ। फुटबॉल 15 दिवसीय प्रशिक्षण में 30 खिलाड़ियों ने खेल मैदान पर प्रशिक्षक रतन सिंह कुंपावत के दिशा निर्देश पर खिलाड़ियों ने फुटबॉल की बारीकियों का खेल कौशल प्राप्त किया गया। उनके साथ शिविर प्रभारी उकाराम,राहुल चौहान,श्याम सिंह ने बताया की शिविर समापन में खिलाड़ियों को फुटबॉल किट वितरण किया गया।वही समाज सेवा शिविर प्रभारी दुर्गा राम एवं दल नायक नरेश कुमार ने समाजसेवा शिविर 15 दिवसीय में शिविरार्थियों को पर्यावरण,स्वच्छता,
योगा,बाल श्रम,के अलावा अन्य गतिविधियां करवाई गई। वही समापन में संस्था प्रधान अमृत लाल माली ने फुटबॉल कोच का आभार व्यक्त करते हुए भामाशाह और प्रेरकों का बहुमान किया गया विद्यालय परिवार की तरफ से।वही सहायक कोच में दुर्गा सिंह,लक्ष्य डांगी ने खिलाड़ियों को फुटबॉल के नियम, खेल की जानकारी समझाई गई। वही मेरा युवा भारत सिरोही(युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय) भारत सरकार के “वंदे जल संरक्षण अभियान की तहत युवाओं में प्रभात फेरी,वंदे जल संरक्षण की प्रत्येक गांव गांव तक उपयोगिता का संदेश जायेगा और प्रधानमंत्री की अपील पर “एक पौधा मां” के नाम लगाकर नियमित पानी उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई । वही विश्व तम्बाकू मुक्त दिवस पर नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र कालंद्री से नटवर सिंह ने शिविरार्थियों को तम्बाकू मुक्त की शपथ दिलाई गई। इस आयोजन में पूर्व विद्यार्थी परिषद 2009 बेंच के सदस्य राजेंद्र सिंह राठौड़ ने अपनी पुत्री हर्षिता के जन्मदिन पर उनके पिताजी मंगल सिंह द्वारा फुटबॉल के खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। इस मौके पर राहुल खंडेलवाल,कृष्णराजपूरोहित
,शंकर माली, सलीम खान,जिन्होंने प्रेरक की भूमिका निभाकर समापन सफल किया गया।

