• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली-शराब से भरा मिनी ट्रक पलटा, लाखों की शराब बही: 54.89 लाख की खेप लेकर सांचौर जा रहा था, सड़क पर बिखरी टूटी बोतलें

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 31, 2026
in Local
0
पाली-शराब से भरा मिनी ट्रक पलटा, लाखों की शराब बही: 54.89 लाख की खेप लेकर सांचौर जा रहा था, सड़क पर बिखरी टूटी बोतलें

PALI SIROHI ONLINE

पाली-पाली जिले के जेतपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को शराब से भरा एक मिनी ट्रक असंतुलित होकर पलट गया। हादसे में शराब के सैकड़ों कर्टन सड़क पर बिखर गए और बड़ी संख्या में बोतलें टूट गईं। प्रारंभिक आकलन के अनुसार 10 से 12 लाख रुपए की शराब का नुकसान हुआ है। मिनी ट्रक जयपुर से 54.89 लाख रुपए कीमत की शराब लेकर सांचौर डिपो जा रहा था।

मांडावास-खुटानी के पास हुआ हादसा

हादसा पाली जिले के जेतपुर थाना क्षेत्र में मांडावास-खुटानी के पास हुआ। मिनी ट्रक सड़क पर असंतुलित होकर पलट गया। इसके बाद उसमें भरे शराब के कर्टन सड़क पर बिखर गए। कई शराब की बोतलें टूट गईं, जिससे शराब सड़क पर बहने लगी।

1200 कर्टन शराब से भरा था मिनी ट्रक

आबकारी निरीक्षक संजय अखावत ने बताया कि मिनी ट्रक में राजस्थान निर्मित शराब के 1200 कर्टन भरे हुए थे। इनकी कुल कीमत करीब 54.89 लाख रुपए है। इनमें 500 कर्टन कांच की बोतलों वाले थे, जबकि 700 कर्टन में प्लास्टिक पव्वे भरे हुए थे।10 से 12 लाख रुपए का हुआ नुकसान

आबकारी विभाग के अनुसार हादसे में करीब 10 से 12 लाख रुपए कीमत की शराब का नुकसान हुआ है। दुर्घटना में बड़ी संख्या में कांच की बोतलें टूट गईं, जिससे शराब सड़क पर बह गई।

जयपुर से सांचौर डिपो जा रही थी खेप

आबकारी निरीक्षक ने बताया कि मिनी ट्रक जयपुर के आरएसबीसीएल डिपो से शराब भरकर सांचौर डिपो जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में यह हादसा हो गया।

सड़क पर बिखरी टूटी बोतलें, यातायात कराया सुचारू

जेतपुर थानाप्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि हादसे के बाद सड़क पर शराब की टूटी हुई बोतलें बिखर गई थीं। बाद में मिनी ट्रक को सड़क किनारे करवाकर यातायात को सुचारू कराया गया।

Previous Post

बाली के कोलवाड़ा में तेज अंधड़ से मकान क्षतिग्रस्त, महिला व मासूम घायल, बंगाली डॉक्टर ने बच्चे का उपचार कर बचाई जान

Next Post

तखतगढ-वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान कैबिनेट मंत्री कुमावत ने जल संरक्षण और पर्यावरण बचाने का दिया संदेश

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page