नाना चामुंडेरी के बीच तेज हवाओं व बारिश से विद्युत लाइन पर गिरी पेड़ की ड़ालिया, 6 घंटे से विद्युत सप्लाई बाधित,फॉल्ट निकालने में जूटी टीमें
PALI SIROHI ONLINE
तेज अंधड़ और बारिश से बिजली व्यवस्था चरमराई, नाना-चामुंडेरी क्षेत्र में 6 घंटे से बिजली गुल
बाली। बाली उपखंड के नाना रेलवे स्टेशन और चामुंडेरी के बीच शुक्रवार देर रात आए तेज अंधड़ और बारिश के कारण बिजली व्यवस्था प्रभावित हो गई। तेज हवाओं के चलते पेड़ों की डालियां टूटकर विद्युत तारों पर गिर गईं, जिससे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई और कई गांवों में करीब 6 घंटे से बिजली गुल रही।
नाना विद्युत निगम के सहायक अभियंता इंद्रजीत मीणा एवं कनिष्ठ अभियंता शुभम शर्मा ने बताया कि देर रात तेज हवाओं के साथ हुई बारिश के कारण कई स्थानों पर विद्युत लाइनों पर पेड़ों की डालियां और झाड़ियां गिर गईं। इससे विद्युत फॉल्ट उत्पन्न हो गया और बिजली आपूर्ति बंद करनी पड़ी।
उन्होंने बताया कि मौसम सामान्य होने और बारिश रुकने के बाद विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर फॉल्ट तलाशने एवं विद्युत लाइनों से गिरी हुई डालियों और झाड़ियों को हटाने का कार्य कर रही है। विभाग के कर्मचारी लगातार बिजली आपूर्ति बहाल करने के प्रयास में जुटे हुए हैं।
विद्युत विभाग के अनुसार फॉल्ट दूर होते ही प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति पुनः सुचारु कर दी जाएगी। वहीं लंबे समय से बिजली बंद रहने के कारण क्षेत्र के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


