• May 30, 2026

हनुमान बेनीवाल की सुरक्षा घटाई, 3 PSO हटाए: सांसद बोले- मैंने तो कभी मांगी ही नहीं, मेरे साथ हजारों युवा हमेशा खड़े हैं

PALI SIROHI ONLINE

जयपुर-नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल की सुरक्षा में तैनात जयपुर पुलिस कमिश्नरेट के 3 पीएसओ को हटा दिया गया है। सुरक्षा घटाने के बाद बेनीवाल ने सरकार पर निशाना साधा। बेनीवाल ने कहा- मैंने तो कभी सरकार से सुरक्षा मांगी ही नहीं थी। मेरी सुरक्षा के लिए प्रदेश के हजारों युवा हमेशा साथ खड़े हैं।

हनुमान बेनीवाल ने कहा- सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा विवाद के दौरान तत्कालीन इंटेलिजेंस अधिकारी संजय अग्रवाल ने मुझे सुरक्षा उपलब्ध करवाई थी। उस समय जयपुर से AK-47 से लैस कमांडो दिए गए थे। नागौर से भी सुरक्षाकर्मी लगाए गए थे। भजनलाल सरकार मेरी सुरक्षा क्या करेगी?

बेनीवाल ने कहा- मैंने कई ताकतवर लोगों के खिलाफ लड़ाई लड़ी है, जिनमें बजरी माफिया और पेपर लीक गैंग शामिल है। अब सरकार ने सुरक्षा हटाई है तो मैंने तो सुरक्षा मांगी भी नहीं थी।

भजनलाल सरकार मेरी सुरक्षा क्या करेगी? मेरी सुरक्षा के लिए प्रदेशभर के हजारों युवा हमेशा साथ खड़े हैं। बेनीवाल ने कहा- मुझे सुरक्षा क्यों दी गई और अब क्यों हटाई गई, इसका जवाब सरकार को देना चाहिए।

सुरक्षा में नागौर जिले के पुलिसकर्मी ही तैनात रहेंगे

बता दें कि सरकार ने शुक्रवार को हनुमान बेनीवाल की सुरक्षा में तैनात जयपुर कमिश्नरेट के 3 पीएसओ हटा दिए हैं। अब उनकी सुरक्षा में मुख्य रूप से नागौर जिले के पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।

You cannot copy content of this page