• May 29, 2026

चामुंडेरी गांव की विद्युत आपूर्ति आज बाधित रहेगी, कनिष्ठ अभियंता ने दी जानकारी

PALI SIROHI ONLINE

11 केवी लाइन रखरखाव को लेकर चामुंडेरी में डेढ़ घंटे बंद रहेगी बिजली आपूर्ति

बाली उपखंड क्षेत्र के चामुंडेरी ग्राम में आज दिनांक 29 मई 2026 को सुबह 9 बजे से 10:30 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत निगम द्वारा यह शटडाउन 11 केवी विद्युत लाइन के आवश्यक रखरखाव एवं मरम्मत कार्य को लेकर लिया गया है। निर्धारित समय के दौरान गांव में बिजली सप्लाई पूर्णतः बंद रहेगी।

नाना विद्युत निगम के कनिष्ठ अभियंता सुभम शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में भीषण गर्मी के चलते विद्युत लोड लगातार बढ़ रहा है। बढ़े हुए लोड के कारण लाइन पर अतिरिक्त दबाव बन रहा है, जिससे निर्बाध एवं सुरक्षित विद्युत आपूर्ति बनाए रखने के लिए 11 केवी लाइन का रखरखाव कार्य किया जाना आवश्यक है। इसी को ध्यान में रखते हुए विभाग द्वारा पूर्व निर्धारित समय में लाइन मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि रखरखाव कार्य के दौरान सुरक्षा कारणों से चामुंडेरी गांव की विद्युत आपूर्ति बंद रखी जाएगी। कार्य पूर्ण होने के बाद पुनः विद्युत सप्लाई सुचारू रूप से चालू कर दी जाएगी। विद्युत विभाग ने ग्रामीणों से सहयोग की अपील करते हुए आवश्यक कार्य पहले ही निपटाने तथा निर्धारित समय के दौरान सावधानी बरतने का आग्रह किया है।

You cannot copy content of this page