• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली-RTO गार्ड को ट्रेलर ने कुचला, मौतःआरोपी ड्राइवर फरार, टोल पर चेकिंग के दौरान हादसा

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 29, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

पाली/पाली में जाडन टोल प्लाजा के पास ट्रेलर रुकवाने के लिए सड़क पर आए आरटीओ गार्ड को ट्रेलर ड्राइवर कुचलता हुआ फरार हो गया। RTO टीम ने तुरंत बांगड़ हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

हादसा गुरुवार रात करीब 12 बजे हुआ।

ट्रेलर रोकने का इशारा किया, चालक कुचलकर भागा

आरटीओ इंस्पेक्टर शंभूलाल बलाई ने बताया – केशव नगर क्षेत्र के रहने वाले रामलाल (52) जाडन टोल प्लाजा के पास वाहनों की जांच कर रहे थे। रात करीब साढ़े 12 बजे पाली से सोजत की ओर जा रहे एक ट्रेलर को रोकने के लिए रामलाल सड़क पर पहुंचे और ड्राइवर को वाहन साइड में लेने का इशारा किया। इसी दौरान ड्राइवर ने ट्रेलर सीधे रामलाल के ऊपर चढ़ा दिया और मौके से फरार हो गया।अस्पताल ले गए, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

हादसे के बाद रामलाल की चीख सुनकर आरटीओ टीम मौके की ओर दौड़ी। गंभीर हालत में उन्हें तुरंत एंबुलेंस से बांगड़ हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को मॉर्च्यूरी में रखवा कर मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

रिटायर सैनिक थे रामलाल

रामलाल रिटायर सैनिक थे। करीब आठ वर्षों से आरटीओ ऑफिस पाली में संविदा पर गार्ड के रूप में कार्यरत थे।

पिता के शव के पास बिलखते रहे बच्चे

बांगड़ हॉस्पिटल की मॉर्च्यूरी में मृतक के बच्चे पिता के शव के पास बैठकर रोने लगे। बोले- वापस लाओ, एक बार बात करो। उनके बिना हम कैसे जिंदा रहेंगे।

Previous Post

सोजत के सांडिया गांव में मिला अज्ञात का शवःशिनाख्य में जुटी पुलिस, अस्पताल की मॉच्र्युरी में रखवाया

Next Post

चामुंडेरी गांव की विद्युत आपूर्ति आज बाधित रहेगी, कनिष्ठ अभियंता ने दी जानकारी

Next Post

चामुंडेरी गांव की विद्युत आपूर्ति आज बाधित रहेगी, कनिष्ठ अभियंता ने दी जानकारी

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page