• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली-स्कूटी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, महिला की मौत: 2 बच्चों के सिर से उठा मां का साया; सहेली और उसका पिता घायल

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 28, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

पाली-पाली के सुमेरपुर रोड पर बुधवार शाम को स्कूटी सवारों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में 34 साल की विवाहिता को मौत हो गई। वहीं महिला की सहेली और उसके पिता घायल हो गए। विवाहिता की बॉडी पुलिस ने बांगड़ हॉस्पिटल की मॉर्च्यूरी में रखवाई और दोनों घायलों का बांगड़ हॉस्पिटल में इलाज जारी है।

पुलिस के अनुसार पाली शहर के बांडी नदी की रपट पर बुधवार शाम करीब साढ़े 5 बजे हादसा हुआ। स्कूटी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में गुंदोज निवासी 34 साल की लता (34) पत्नी जोगेंद्र जीनगर को मौत हो गई। लता के 2 बेटे हैं, अब उनकी मां लौट कर नहीं आएगी। उसके साथ काम करने वाली पाली की रूणेचा कॉलोनी निवासी ज्योति (19) पुत्री राजाराम और राजाराम (48) पुत्र मानाराम मेघवाल घायल हो गए। दोनों पिता-पुत्री का हॉस्पिटल में इलाज जारी है।

कॉस्मेटिक फैक्ट्री में करते थे काम

मृतका लता और घायल ज्योति अणुव्रत नगर एरिया में कॉस्मेटिक आइटम बनाने की फैक्ट्री में काम करती थी। शाम को ज्योति के पिता स्कूटी लेकर अपनी बेटी (ज्योति) को लेने आए थे। इस दौरान उन्होंने लता को भी अपने साथ स्कूटी पर बैठा लिया। इस दौरान बांडी नदी रपट पर हादसा हो गया।

दो बच्चों के सिर से उठा मां का साया

मृतका लता कॉस्मेटिक फैक्ट्री में काम करती थी और उसके पति जोगेंद्र पाली में ही एक जनरल स्टोर पर काम करते है। लता के 14 साल का बेटा भावेश और 12 साल का बेटा सुरेश है। इस हादसे में दो मासूमों के सिर से मां का साया उठ गया। मृतका के ससुर मदनलाल की फरवरी में हार्ट अटैक से मौत हुई। परिवार अभी उस शोक से उबरा भी नहीं था कि इस हादसे में लता की मौत हो गई। पत्नी की मौत का समाचार सुनकर उसका पति जोगेंद्र भी हॉस्पिटल पहुंचा पत्नी की बॉडी देख उसका रो-रो कर बुरा हाल हो गया।

Previous Post

भीनमाल-थैले से 3 तोला सोना चारी: बाजार में लगाया कट, कंठी और चेन लेकर बदमाश फरार

Next Post

पढे आज गुरुवार का आपका राशिफ़ल

Next Post

पढे आज गुरुवार का आपका राशिफ़ल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page