• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

भीनमाल-थैले से 3 तोला सोना चारी: बाजार में लगाया कट, कंठी और चेन लेकर बदमाश फरार

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 28, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

भीनमाल-भीनमाल शहर के मुख्य बाजार क्षेत्र में दिनदहाड़े एक महिला के थैले से करीब तीन तोला सोने के आभूषण चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद बाजार क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर भीनमाल पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने शुरू किए।

थैली में लगा हुआ था कटजानकारी के अनुसार सारियाणा गांव निवासी संजू कुमारी पत्नी किशोर कुमार पुरोहित बुधवार को करीब 11:30 से 12 बजे के बीच भीनमाल मुख्य बाजार आई थीं। महिला अपने साथ गले में पहनने की कंठी और सोने की चेन थैले में लेकर आई थी। उन्हें कंठी की पिरोई करवानी थी और चेन में कड़ी डलवानी थी। इसको लेकर वह गणेश चौक स्थित पिरोई करने वाली दुकान पर पहुंची। इसके बाद महिला कपड़े खरीदने के लिए पास की एक दुकान पर गई। वहां थैला चेक करने पर उसमें रखी सोने की कंठी और चेन गायब मिली। महिला के थैली पर कट लगा हुआ था। चोरी हुए दोनों आभूषणों का वजन करीब तीन तोला बताया जा रहा है।

200 मीटर में हुई वारदात

घटना गणेश चौक से कपड़े की दुकान के बीच करीब 200 मीटर के दायरे में होना सामने आया है। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास की दुकानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में एक महिला और एक युवक संदिग्ध गतिविधियों में नजर आए हैं। सीसीटीवी में संदिग्ध महिला पीछा करते हुए नजर आ रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Previous Post

आबूरोड-अवैध मादक पदार्थ के साथ युवक गिरफ्तार: 47 ग्राम गांजा जब्त, गश्त के दौरान पकड़ा

Next Post

पाली-स्कूटी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, महिला की मौत: 2 बच्चों के सिर से उठा मां का साया; सहेली और उसका पिता घायल

Next Post

पाली-स्कूटी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, महिला की मौत: 2 बच्चों के सिर से उठा मां का साया; सहेली और उसका पिता घायल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page