पढे आज गुरुवार का आपका राशिफ़ल
PALI SIROHI ONLINE
मेष;शुभ अंक 3, शुभ रंग लाल : नए सौदे हाथ आने से अच्छा लाभ मिलेगा। रिश्तों को सुधारने का प्रयास करेंगे। रुका हुआ धन मिलने के आसार हैं। नई जिम्मेदारियों के आने से व्यस्तता और खर्च बढ़ेगा। प्रसन्नता रहेगी।
वृष शुभ अंक 7, शुभ रंग भूरा : मन मुताबिक काम नहीं मिलने खिन्नता रहेगी। और लेन-देन के मामले सुलझेंगे। कार्ययोजना में बदलाव का मन बनेगा। भाग्योदय की संभावना बनेगी। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी।
मिथुन शुभ अंक 9, शुभ रंग हरा: कुछ लोग जानबूझकर नुकसान पहुंचा सकते हैं, सतर्क रहें। उच्चाधिकारियों से मेलजोल का लाभमिलेगा। तनाव की स्थिति में कोई भी बड़ा फैसला लेने से बचें। धार्मिक खर्च संभव है।
कर्क;अंक 1,शुभ रंग पीला : व्यापारिक सौदे लाभदायक रहेंगे। विरोधी हार स्वीकार करेंगे। कार्यक्षेत्र में नए अधिकार मिल सकते हैं। सुख-सुविधाओं पर खर्च बढ़ेगा। आय-व्यय में तालमेल की कमी से नुकसान हो सकता है।
सिंह;शुभ अंक 5, शुभ रंग भूरा : काम पूरा न होने से तनाव बढ़ सकता है। समय के साथ कार्यशैली में बदलाव आ सकता है। दुविधा और कर्जदारी से छुटकारा मिलने के आसार हैं। भावनात्मक संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।
कन्या;शुभ अंक 8, शुभ रंग जामुनी: विवादास्पद मामले सुलझेंगे। निजी काम के सिलसिले में यात्रा के योग हैं। सामाजिक जीवन में मान-सम्मान बढ़ेगा। निर्धारित कार्यक्रमों में बदलाव से परेशानी हो सकती है। साख बढ़ेगी।
तुला:शुभ अंक 1, शुभ रंग गुलाबी निजी समस्याओं और अनहोनी के भय से मन परेशान रहेगा। आगे बढ़कर मित्रों की मदद करेंगे। कार्यस्थल की व्यवस्था सुधारने में सहयोग देंगे। अध्ययन में सफलता मिलेगी।
वृश्चिक शुभ अंक 4, शुभ रंग नीला सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होने से खुशी मिलेगी। सामूहिक कार्यों में सबकी सहमति जरूरी है। विरोधी उलझाने का प्रयास करेंगे। सूझबूझ से आप बड़ी मुश्किल से भी छुटकारा पा लेंगे।
धनु शुभ अंक 2, शुभ रंग काला कारोबारी सौदों से लाभ होगा और राह की उलझनें मित्रों के सहयोग से दूर होंगी। प्रणय संबंधों में निकटता बढ़ेगी। धार्मिक आयोजन सुखद रहेंगे। छोटे-छोटे मामले परेशान कर सकते हैं।
मकर-शुभ अंक 4, शुभ रंग आसमानी : प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। महत्वपूर्ण और सामाजिक कामों में शामिल होने से खुशी मिलेगी। करियर में बदलाव संभव है। दिखावे के चक्कर में कर्ज लेने से बचें। शांति और धैर्य बनाए रखें।
कुंभ शुभ अंक 8, शुभ रंग पीला : कार्यक्षेत्र में किसी नई बात से तनाव बढ़ सकता है। नौकरी तलाश रहे लोगों को अनुकूल सफलता मिलेगी। नए संपकों का लाभ होगा। प्रतियोगी परीक्षा के सकारात्मक परिणाम आने की पूरी संभावना है।
मीन शुभ अंक 9, शुभ रंग सफेद : अटके हुए और राजकीय मामले सुलझने से बड़ी राहत मिलेगी। भय की स्थिति दूर होगी। मित्रों से मुलाकात सुखद रहेगी। मांगलिक यात्रा का योग है। कम प्रयास से ही कार्यसिद्धि होगी।

