• May 26, 2026

बच्चों को सुबह 7 से 10 बजे तक रुकना है आंगनबाड़ी में,भीषण गर्मी में बच्चों को राहत, कार्यकर्ताओं का समय पूर्ववत रहेगा

PALI SIROHI ONLINE

पाली-सोमवार से शुरू हुए नौतपा के बीच आंगनबाड़ी के बच्चों को मामूली राहत जरूर मिली है। अब इन्हें सुबह 7 से 10बजे तक ही आना होगा। पहले सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक का समय था

भीषण गर्मी में स्कूल, कॉलेजों में गर्मी की छुट्टियों हैं, लेकिन पोषाहार के लिए 6 साल तक के बच्चों को आंगनबाड़ी में पूरे साल आना होता है। भास्कर ने इस पीड़ा को 24 मई के अंक में उठाया था। शहर के 130 सहित जिलेभर के आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग ने उप निदेशक प्रकाशचंद ने सोमवार से समय बदल दिया। हालांकि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को पूर्ववत समय पर ही आना होगा।

You cannot copy content of this page