• May 26, 2026

नीलाम होगा सोजत का सरकारी कॉलेज, नोटिस लगा

PALI SIROHI ONLINE

पाली-आखिरकार सोजत के सरकारी कॉलेज की कुर्की के बाद नीलामी की नौबत आ गई। वाणिज्यिक न्यायालय, जोधपुर के आदेश पर कॉलेज में नोटिस चस्पा हो गया। अब 18, 19 व 20 जून को नीलामी का दिन तय कर दिया है।

मामला यह फर्म रवि मोहन भूतड़ा व उगमराज सांड की फर्म मां कृपा कन्स्ट्रक्शन पाली को भवन निर्माण का 1 करोड़ 56 लाख 44 हजार 88 रुपए भुगतान नहीं करने से जुड़ा है। कोर्ट ने सबसे पहले 10 अक्टूबर 2025 को आदेश जारी किया था। इसके बाद 6 मई 2026 को कुर्की आदेश जारी | किया था। भुगतान का का आदेश समस्त ट्रस्टी गणों सोजत शिक्षा विकास संस्थान के साथ-साथप्रिंसिपल को जारी किया था। वर्ष 2008 में ठेकेदार के लगभग एक करोड़ रुपए बकाया थे। इस मामले में मुकदमे की पैरवी एडवोकेट केशरीमल कोठारी एवं महेन्द्र नारायण ओझा ने की।

You cannot copy content of this page