• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

9वीं-10वीं का नया पाठ्यक्रम, कई विषयों में अंक पैटर्न बदला

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 26, 2026
in Local
0
9वीं-10वीं का नया पाठ्यक्रम, कई विषयों में अंक पैटर्न बदला

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 9-10वीं और प्रवेशिका का नया पाठ्यक्रम व परीक्षा योजना जारी कर दी है।

परीक्षा पैटर्न में कोई बड़ा बदलाव नहीं है, लेकिन अंग्रेजी, गणित समेत कई भाषाई विषयों में अंक विभाजन और अध्यायों के वेटेज में संशोधन किया गया। जानकारी के अनुसार शैक्षणिक सत्र 2026-27 में मुख्य सैद्धांतिक परीक्षा 80 अंकों की होगी और 20 अंक स्कूल स्तर के सत्रांक से जुड़े रहेंगे। परीक्षा अवधि 3 घंटे 15 मिनट निर्धारित की गई है।

अंकों में यह परिवर्तन

अंग्रेजी में रीडिंग सेक्शन 16 से बढ़ाकर 20 अंक, व्याकरण के 10 से घटाकर 8 और साहित्य के अंक 42 से घटाकर 40 किए गए हैं। राइटिंग सेक्शन के अंक 12 ही रहेंगे।गणित में दो चर वाले रैखिक समीकरण युग्म अध्याय का वेटेज 4 से बढ़ा 5 अंक, समान्तर श्रेणियां के अंक 6 से 5 किए हैं। वास्तविक संख्याएं अध्याय में भी संशोधन है।
संस्कृत में रचनात्मक कार्य के अंक 15 से बढ़ा 16 व पठित अवबोधनम के अंक 33 से घटाकर 32 कर दिए गए हैं।

Previous Post

नाबालिग रेप पीड़िता को कोर्ट ने अबॉर्शन की अनुमति दी,पीड़िता 7 माह की गर्भवती

Next Post

नीलाम होगा सोजत का सरकारी कॉलेज, नोटिस लगा

Next Post
नीलाम होगा सोजत का सरकारी कॉलेज, नोटिस लगा

नीलाम होगा सोजत का सरकारी कॉलेज, नोटिस लगा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page