• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

तालाब में मिला लाबुराम सीरवी का शवः बेंगलुरु में रहता है परिवार, कुछ दिन पहले ही आए थे चंडावल

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 25, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

सोजत-सोजत के खोखरा गांव में सोमवार सुबह मोरेश्वर तालाब में एक व्यक्ति का शव मिला। शव तैरता देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। चंडावल थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को तालाब से बाहर निकलवाया। मृतक की पहचान चंडावल (वर्तमान में बेंगलुरु निवासी) के लाबूराम सीरवी (50) पुत्र प्रेमाराम सीरवी के रूप में हुई है।

चंडावल थाने के सहायक उपनिरीक्षक भगवानराम ने बताया कि लाबूराम का शव अकड़ा हुआ मिला था। इससे आशंका जताई जा रही है कि उसकी मौत रविवार को ही तालाब में डूबने से हुई होगी। पुलिस के अनुसार, लाबूराम बेंगलुरु में व्यापार करता था और उसे उसमें काफी घाटा हुआ था। पुलिस को संदेह है कि व्यापार में नुकसान के कारण वह डिप्रेशन में था और उसने यह कदम उठाया।

शव को सोजत जिला अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया गया है। पुलिस ने बताया कि मृतक का परिवार बेंगलुरु में रहता है और लाबूराम कुछ दिन पहले ही चंडावल आया था। परिवार के सदस्यों को घटना की सूचना दे दी गई है। परिजनों के आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Previous Post

तखतगढ-पवित्र सरोवर की विधिवत पूजा अर्चना के साथ वंदे गंगाजल संरक्षण की दिलाई शपथ, लगाया झाड़ू

Next Post

सिरोहि चतुः सम्प्रदाय वैष्णव समाज का सम्मान तथा प्रतिभावान समारोह, विद्यार्थियों का सम्मान, समाज की एकता और शिक्षा पर जोर

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page