तखतगढ-पवित्र सरोवर की विधिवत पूजा अर्चना के साथ वंदे गंगाजल संरक्षण की दिलाई शपथ, लगाया झाड़ू
PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
तखतगढ पवित्र सरोवर की विधिवत पूजा अर्चना के साथ वंदे गंगाजल संरक्षण की दिलाई शपथ, लगाया झाड़ू
तखतगढ 25 मई (खीमाराम मेवाडा) सोमवार को गंगा दशमी के अवसर पर मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के अंतर्गत राज्य सरकार एवं जिला कलेक्टर के दिशा निर्देशानुशा वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान 2026 का आगाज सोमवार से, 25 मई से 5 जून तक आयोजित होने वाले विविध आयोजन के साथ वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान का स्थानीय नगर पालिका प्रशासन द्वारा सोमवार सुबह गवाही तालाब के घाट पर विधिवत पूजा अर्चना के साथ शुभारंभ किया गया।
सोमवार सुबह 9 बजे गवाई तालाब के रावण चौक स्थित घाट संख्या एक पर नगर पालिका के निवर्तमान अध्यक्ष ललित रांकावत, निवर्तमान उपाध्यक्ष मनोज नामा,ईओ मगराज चौधरी, कार्यालय सहायक रतनलाल सांखला, कनिष्ठ अभियंता आकाश गोमतीवाल द्वारा तालाब के नुक्कड़ पर पहुंचे नारियल की जोत जलाकर दीप प्रज्वलित कर जल देवता को पुष्प अर्पित कर आरती की गई। इस दौरान मनोज नामा द्वारा उपस्थित सभी अधिकारियों जनप्रतिनिधियो एवं नरेगा श्रमिकों को वंदे गंगाजल संरक्षण की शपथ दिलाई। बाद जनप्रतिनिधियों अधिकारियों ने नाव मे बैठकर पवित्र सरोवर का भ्रमण किया।



