• May 25, 2026

आहोर पुलिस ने गांव मालपुरा में स्कॉर्पियो कार से 25 लाख के अवैध डोडा पोस्त बरामद किए

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

आहोर पुलिस गांव मालपुरा में स्कॉर्पियो कार से 25 लाख के अवैध डोडापोस्त बरामद किए हैं

पुलिस ने प्रयुक्त स्कॉर्पियो एवं 03 जिंदा कारतूस एवं मैगजीन बरामद कर आरोपियों की तलाश शुरू की

तखतगढ 24 मई (खीमाराम मेवाडा)  सुबह पुलिस थाना आहोर टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही करते हुए एनएच  325  के मालपुरा मे स्कार्पियों कार से  378.400 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडापोस्त बरामद कर कार से अवैध फायर आर्म्स 03 जिंदा कारतूस एवं मैगजीन बरामद कर परिवहन में प्रयुक्त वाहन स्कार्पियों जब्त कर फरार आरोपीयो तलाश शुरू की है।पुलिस ने बताया की पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्रसिंह इन्दोलिया  के निर्देशानुसार जिले में अवैध मादक पदार्थ तस्करी की रोकथाम एवं वांछित अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत करणसिंह  थानाधिकारी आहोर मय टीम द्वारा  सुबह दौराने गश्त मुखबीर की इत्तलानुसार सरहद मालपुरा में फरार आरोपी गोरधनराम पुत्र सोनाराम, जाति जाट, निवासी केरली नाडी बुठासरा, पीएस बायतु जिला बाड़मेर द्वारा वाहन स्कॉर्पियो एस-11 जिसके जीजे 10 डीजे 9447 रजिस्ट्रेशन नंबर की प्लेट लगी हुई, इंजन नम्बर व चैसिस नम्बर घिसे हुए में कुल 378.400 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडापोस्त व अवैध फायर आर्म्स 03 जिंदा कारतूस मय मेगजीन बरामद कर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

आरोपी गोरधनराम व एक अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गये। प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान लालाराम थानाधिकारी थाना भाद्राजून द्वारा किया जा रहा है। बरामद अवैध मादक पदार्थ डोडापोस्त की अनुमानित बाजार किमत करीबन 25 लाख रूपये आंकी जा रही है।

कार्यवाही पुलिस टीमें:-

पुलिस टीम- करणसिंह थानाधिकारी आहोर, सुरेश मेन्सन कानि, महेश कुमार कानि. रणछोडराम कानि, द्वारका प्रसाद कानि. विक्रमसिंह कानि, पुनित देवासी कानि, भजनलाल कानि थाना पुलिस आहोर सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय की टीम शामिल है।

You cannot copy content of this page