PALI SIROHI ONLINE
बीजापुर में 15 दिन से दहशत फैला रहे बंदर का रेस्क्यू, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस
बाली उपखण्ड के बीजापुर ग्राम में पिछले 15 दिनों से आतंक का कारण बने बंदर का आखिरकार सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया। बंदर के हमले में दो पुरुष, एक महिला एवं एक बालक घायल हो गए थे, जिससे गांव में भय का माहौल बना हुआ था।
ग्रामीणों द्वारा लगातार बंदर को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे थे, लेकिन सफलता नहीं मिल रही थी। बंदर को पकड़ने की कार्यवाही नहीं होने पर ग्रामीणों ने बाली विधायक पुष्पेन्द्र सिंह राणावत को मामले की जानकारी दी। इसके बाद प्रशासन हरकत में आया और उदयपुर से विशेष रेस्क्यू टीम को बुलाया गया।
वन विभाग एवं स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से खेड़ा देवी मंदिर के पास पिंजरा लगाया गया, जहां काफी मशक्कत के बाद बंदर का सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। बंदर के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
रेस्क्यू अभियान में वन विभाग बीजापुर चौकी प्रभारी नरसिंह देवासी, महेन्द्रसिंह, वन विभाग स्टाफ, बेड़ा चौकी, राजपुरा चौकी के कार्मिक एवं उदयपुर की रेस्क्यू टीम शामिल रही।


