फंदे पर लटका मिला जोजावर की महिला का शव, परिजन बोले- पति से परेशान होकर उठाया यह कदम, कार्रवाई हो
PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा/नगराज वैष्णव
पाली-पाली में 25 साल की एक विवाहिता का शव उसके घर में संदिग्ध हालत में फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। रविवार को पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मामले में मृतका के पीहर पक्ष ने उसके पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
एक साल पहले महिला का नाता विवाह हुआ था। परिजनों ने आरोप लगाया कि पति मारपीट कर परेशान करता था। जिससे वह डिप्रेशन में चली गई थी।एक साल पहले हुआ था नाता विवाह
सिरियारी थाने के SHO हुकमगिरी ने बताया – थाना क्षेत्र के ढाणा को ओडा (जोजावर) निवासी नैना (25) पत्नी कालूसिंह का शव शनिवार को उसके घर में फंदे पर लटका मिला। महिला का करीब एक साल पहले आरोपी पति कालूसिंह से नाता विवाह हुआ था।
परिजनों बोले- आरोपी पति पर कार्रवाई हो
मामले में मृतका के परिजनों का आरोप है कि नैनाकंवर का पति कालूसिंह उसे परेशान करता था और मारपीट भी करता था। परिजनों का कहना है कि लगातार प्रताड़ना के चलते वह डिप्रेशन में आ गई थी, जिसके कारण उसने यह कदम उठाया। उन्होंने कहा कि उसकी मौत का जिम्मेदार कालूसिंह है और उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।
पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा
पुलिस ने रविवार को जोजावर हॉस्पिटल की मोर्चरी में पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल मामले में मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
