देसूरी पुलिस ने 300 ग्राम अफीम दूध के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार
PALI SIROHI ONLINE
पाली-जिला पुलिस अधीक्षक पाली मोनिका सेन के निर्देशानुसार अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बाली चैनसिंह महेचा एवं पुलिस उप अधीक्षक वृत बाली पारसराम आरपीएस के सुपरविजन में देसूरी थानाधिकारी उरजाराम उ.नि.पु. मय टीम द्वारा दिनांक 23.05.2026 को सरहद वाडा सोलंकियान आना गिराली रोड पर नाकाबंदी के दौरान मार्ग पर आने जाने वाले वाहनो की जांच की जा रही थी, दौरान नाकाबंदी एक मोटरसाईकिल नं आरजे 30 एसक्यू 8150 को रूकवाकर चैक किया गया तो मोटरसाईकिल सवार युवक संदिग्ध प्रतित होने पर थानाधिकारी मय जाप्ता द्वारा युवक के बैग व मोटरसाईकिल की तलाशी ली गई तो तलाशी में मोटरसाईकिल के फर्स्ट एड बॉक्स में 300 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम का दूध होना पाया गया। युवक को अपना नाम पता पूछा तो अपना नाम शांतिलाल पुत्र पृथ्वीराज उम्र 34 साल निवासी नारिया पुलिस थाना कपासन जिला चित्तोडगढ होना बताया। जिस पर एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानुसार शांतिलाल को धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार किया जाकर प्रकरण पंजिबद्ध कर अवैध मादक पदार्थ की खरीद फरोख्त के संबंध में अग्रीम अनुसंधान किया जा रहा है।
गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का नाम पता विवरण :-
01. शांतिलाल पुत्र पृथ्वीराज उम्र 34 साल निवासी नारिया पुलिस थाना कपासन जिला चित्तोडगढ
> पुलिस टीमः-
1. उरजाराम उनिपु थानाधिकारी थाना देसूरी जिला पाली।
2. रामचन्द्र कानि नं 1391 पुलिस थाना देसूरी जिला पाली।
3. धर्मेन्द्र कुमार कानि नं 791 पुलिस थाना देसूरी जिला पाली।
4. दिनेश कुमार कानि नं 1703 पुलिस थाना देसूरी जिला पाली।
5. जगदीश कुमार कानि नं 1871 पुलिस थाना देसूरी जिला पाली।
6. पुष्पेन्द्र कुमार कानि नं 608 पुलिस थाना देसूरी जिला पाली।
7. श्रवण कुमार कानि चालक नं 1651 पुलिस थाना देसूरी जिला पाली।

