• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली- बाइक से गिरने से महिला की मौतः बिलावास के पास स्पीड ब्रेकर पर हादसा, बिना पोस्टमार्टम शव सौंपा

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 24, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

सोजत-सोजत के निकटवर्ती बिलावास गांव के पास एक सड़क हादसे में एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। यह घटना रविवार दोपहर को स्पीड ब्रेकर पर हुई, जब महिला बाइक से गिर गई। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसे सोजत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सोजत थाना के सब इंस्पेक्टर घेवरराम ने बताया कि मंडला गांव निवासी भीकाराम अपनी पत्नी भेंडीदेवी (57) के साथ रविवार को बाइक पर बिलावास गांव जा रहे थे। गांव से कुछ पहले स्पीड ब्रेकर पर उनकी बाइक असंतुलित होकर फिसल गई।

इस हादसे में मूंडीदेवी बाइक से नीचे गिर गईं और उनके सिर में गंभीर चोट आई। उन्हें तुरंत सोजत के जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित किए जाने के बाद शव को मॉर्च्यूरी में रखवाया गया। परिजनों की रिपोर्ट पर, बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव उन्हें सौंप दिया गया। पुलिस ने इस संबंध में मर्ग कायम कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

Previous Post

रानी-गुप्ता बने इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट रानी उपखंड अध्यक्ष

Next Post

फंदे पर लटका मिला जोजावर की महिला का शव, परिजन बोले- पति से परेशान होकर उठाया यह कदम, कार्रवाई हो

Next Post
फंदे पर लटका मिला जोजावर की महिला का शव, परिजन बोले- पति से परेशान होकर उठाया यह कदम, कार्रवाई हो

फंदे पर लटका मिला जोजावर की महिला का शव, परिजन बोले- पति से परेशान होकर उठाया यह कदम, कार्रवाई हो

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page