चामुंडेरी में अर्बुदा माताजी मन्दिर प्रतिष्ठा वर्षगांठ कार्यक्रम आयोजित, ध्वजा के बाद महाप्रसादी का भी हुआ आयोजन
PALI SIROHI ONLINE
बाली उपखण्ड के चामुंडेरी ग्राम में पवार मेफावत समाज की कुलदेवी अर्बुदा माताजी मन्दिर प्रतिष्ठा महोत्सव वर्षगांठ महाप्रसादी हवन ओर ध्वजा कार्यक्रम आयोजन हुआ,
कुलदेवी अर्बुदा माताजी मन्दिर प्रतिष्ठा महोत्सव वर्षगांठ महोत्सव में पवार मेफावत समाज के परिवार कार्यक्रम में भाग लेने को विभिन्न प्रदेशों से पहुचे, कार्यक्रम को लेकर गांव में आज मेले सा माहौल था। मन्दिर में भजनों ओर माताजी के जयकारों से क्षेत्र भक्तिमय बना रहा।
आज सुबह पंडितों द्वारा तय मुहर्त में समाज बन्धु गांजे बाजे के साथ माताजी के जयकारों के साथ ध्वजा लेकर पहुचे ओर शुभ मुहर्त में ध्वजा चढ़ाई गई।
मन्दिर में पूजा अर्चना के भजनों साथ विशेष अनुष्ठान हवन कार्यक्रम भी हुआ जिसमें समाज बंधुओं ने सुख शांति संम्पन्नता की कांमना माताजी से की।
महाप्रसादी का आयोजन हुआ सबसे पहले प्रसादी का भोग अर्बुदा माताजी को चढ़ाया गया, उसके बाद प्रसादी वितरण कार्यक्रम शुरू हुआ जहा दोपहर तक समाज बन्धु माताएं बहने युवा बुजर्ग प्रसादी ग्रहण करते नजर आए
