• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, मिलने बुलाकर युवक का अपहरण, मारपीट कर बाइक लूटी, सिर के आधे बाल काटे

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 24, 2026
in Local
0
इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, मिलने बुलाकर युवक का अपहरण, मारपीट कर बाइक लूटी, सिर के आधे बाल काटे

PALI SIROHI ONLINE

बांसवाड़ा-बांसवाड़ा में इंस्टाग्राम पर हुई जान-पहचान एक युवक को भारी पड़ गई। 19 अप्रैल को युवती के बुलाने पर पहुंचे युवक का रास्ता रोककर अपहरण किया गया। आरोपियों ने युवक को घर ले जाकर हाथ-पैर बांधकर मारपीट की, उसके सिर के आधे बाल काट दिए और मोबाइल, 8 हजार रुपए व मोटरसाइकिल लूट ली। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कार्रवाई SP सुधीर जोशी के निर्देशन में की गई।इंस्टाग्राम पर हुई थी जान-पहचान

थानाधिकारी धनपत सिंह ने बताया कि युवक ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। रिपोर्ट में बताया कि करीब 10-15 दिन पहले उसकी इंस्टाग्राम पर एक युवती से पहचान हुई थी। 19 अप्रैल को युवती ने फोन कर उसे स्कूल के पास बुलाया।

पीड़ित के अनुसार जब वह वहां पहुंचा तो युवती ने उसे गुजरात छोड़ने के लिए कहा। युवक के मना करने के बावजूद वह उसकी बाइक पर बैठ गई।

रास्ता रोककर किया अपहरण

पीड़ित ने बताया कि करीब आधा किलोमीटर आगे बढ़ने के बाद दो युवक पल्सर बाइक पर आए। आरोपियों ने उसकी बाइक रुकवाई। इसके बाद युवती वहां से चली गई।

पीड़ित के अनुसार आरोपी उसे जबरन उठाकर जीवन के घर ले गए। वहां उसके हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए गए। आरोप है कि जीवन के परिवार के 5-7 लोगों ने मिलकर उसके साथ लात-घूसों से मारपीट की।

सिर के आधे बाल काटे, मोबाइल और नकदी छीनी

पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने मारपीट के दौरान उसके सिर के आधे बाल भी काट दिए। बाद में रात करीब 1 बजे स्थानीय निवासी ने बीच-बचाव कर उसे छुड़वाया और अपने घर ले गया।रिपोर्ट के अनुसार आरोपी वहां भी पहुंच गए और दोबारा मारपीट की। आरोपियों ने युवक का मोबाइल, 8 हजार रुपए नकद और मोटरसाइकिल छीन ली।

सूचना पर पहुंची पुलिस, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलने के बाद सज्जनगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित को मुक्त कराया। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

थानाधिकारी धनपत सिंह के नेतृत्व में गठित टीम में एएसआई भरत कुमार, हेड कॉन्स्टेबल मानसिंह, कॉन्स्टेबल जयंतीलाल और दुष्यन्त शामिल रहे। पुलिस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

Previous Post

पाली-युवक ने फंदा लगाकर किया सुसाइड:कोर्ट से जमानत मिलने के बाद बाहर आया था, जांच में जुटी पुलिस

Next Post

चामुंडेरी में अर्बुदा माताजी मन्दिर प्रतिष्ठा वर्षगांठ कार्यक्रम आयोजित, ध्वजा के बाद महाप्रसादी का भी हुआ आयोजन

Next Post
चामुंडेरी में अर्बुदा माताजी मन्दिर प्रतिष्ठा वर्षगांठ कार्यक्रम आयोजित, ध्वजा के बाद महाप्रसादी का भी हुआ आयोजन

चामुंडेरी में अर्बुदा माताजी मन्दिर प्रतिष्ठा वर्षगांठ कार्यक्रम आयोजित, ध्वजा के बाद महाप्रसादी का भी हुआ आयोजन

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page