• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, केस दर्ज: पीड़िता बोली- माउंट आबू घूमने के दौरान हुई थी जान-पहचान, साल 2024 से कर रहे थे चैटिंग

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 24, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

आबूरोड, सिरोही-आबूरोड में एक युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सदर पुलिस थाना ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया- साल 2024 में मैं माउंट आबू घूमने आई थी। इसी दौरान एक युवक से जान पहचान हुई थी। दोनों ने मोबाइल नंबर शेयर किए थे। धीरे-धीरे चैट एवं मैसेज के जरिए बातचीत बढ़ने लगी।

शादी का वादा कर दुष्कर्म करने का आरोप

पीड़िता का आरोप है कि युवक ने माउंट आबू घूमने के दौरान उससे शादी करने का वादा किया। इसी भरोसे में आकर वह उसके संपर्क में रही। आरोप है कि बाद में युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

घटना के बाद पीड़िता ने सदर पुलिस थाने पहुंचकर आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस जुटी मामले की जांच में

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार पीड़िता के बयान और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल आरोपी युवक की तलाश और मामले की जांच जारी है।

Previous Post

सरूपगंज: कार की टक्कर से दीवार से भिड़ी बाइक, दो युवकों की मौत

Next Post

आबुरोड-शादी समारोह में गए युवक पर धारदार हथियार से हमला

Next Post

आबुरोड-शादी समारोह में गए युवक पर धारदार हथियार से हमला

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page