• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सरूपगंज: कार की टक्कर से दीवार से भिड़ी बाइक, दो युवकों की मौत

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 24, 2026
in Local
0
सरूपगंज: कार की टक्कर से दीवार से भिड़ी बाइक, दो युवकों की मौत

PALI SIROHI ONLINE

सरूपगंज-थाना क्षेत्र के अचपुरा-पंचदेवल मार्ग पर शाम करीब 6 बजे इको कार ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे मकान की दीवार से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि बाइक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस के अनुसार पंचदेवल के सेलतो की फली निवासी पप्पूराम (22) पुत्र पुराराम गरासिया और राणेला फली निवासी भारमाराम (18) पुत्र मूपाराम गरासिया बाइक से घर लौट रहे थे। जोगीवास के पास पीछे से आ रही इको कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

हादसे के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर एएसआई रामनाथ मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और दोनों शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने सुरमाराम गरासिया की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों के अनुसार पप्पूराम तीन भाइयों में सबसे बड़ा था और मकान निर्माण का कार्य करता था। वह शादीशुदा था, लेकिन उसकी कोई संतान नहीं थी। उसके माता-पिता खेती करते हैं। वहीं भारमाराम चार भाइयों में तीसरे नंबर का था और होटल में नौकरी करता था। उसके पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। परिवार में मां और तीन भाई हैं। भारमाराम अविवाहित था।

Previous Post

पढे आपका साप्ताहिक राशिफ़ल

Next Post

शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, केस दर्ज: पीड़िता बोली- माउंट आबू घूमने के दौरान हुई थी जान-पहचान, साल 2024 से कर रहे थे चैटिंग

Next Post

शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, केस दर्ज: पीड़िता बोली- माउंट आबू घूमने के दौरान हुई थी जान-पहचान, साल 2024 से कर रहे थे चैटिंग

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page