• May 23, 2026

खिंवाड़ा के गुड़ा ठाकुरजी ग्राम में चाकू से पत्नी की हत्याः पांच साल से अलग रह रहे थे, पांच दिन पहले ही ससुराल आया था आरोपी

PALI SIROHI ONLINE

रानी-रानी के खिंवाड़ा थाना क्षेत्र के गुड़ा ठाकुरजी गांव में शुक्रवार रात एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में मृतका के पति को दस्तयाब कर लिया है।

पांच साल से अलग रह रही थी महिला

खिंवाड़ा थानाधिकारी (सीआई) उगमराज सोनी ने बताया-गुड़ा ठाकुरजी निवासी झुमली (35) पिछले करीब पांच वर्षों से अपने पति से अनबन के कारण पीहर में रह रही थी। वह मजदूरी करके अपने पांच बच्चों का पालन-पोषण कर रही थी।

पांच दिन से ससुराल में ही रुका था पति

सीआई उगमराज सोनी ने बताया-मृतका का पति नारायणलाल निवासी भादरलाऊ, पिछले चार-पांच दिनों से ससुराल में ही रुका हुआ था। शुक्रवार रात दोनों के बीच आपसी विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर आरोपी नारायणलाल ने चाकू से हमला कर झुमली की हत्या कर दी।

घटना की सूचना मिलते ही खिंवाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक जानकारी जुटाई। मृतका के परिजनों की ओर से रिपोर्ट दर्ज करवाने के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया और परिजनों को सौंप दिया।सीआई उगमराज सोनी ने बताया कि मामले में आरोपी पति नारायणलाल को पुलिस ने दस्तयाब कर लिया है। प्रकरण की आगे की जांच जारी है।

You cannot copy content of this page