• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पिण्डवाड़ा में लो वोल्टेज से लोग परेशानः भीषण गर्मी में बिजली के उपकरण नहीं कर रहे काम

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 23, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही/सिरोही जिले के पिण्डवाड़ा कस्बे में वार्ड नंबर 23 और 14 स्थित रामदेव जी मंदिर मोहल्ले में बिजली की गंभीर लो वोल्टेज समस्या बनी हुई है। भीषण गर्मी के कारण लोगों की परेशानी बढ़ गई है, क्योंकि घरों में पंखे, कूलर, फ्रिज और अन्य विद्युत उपकरण ठीक से काम नहीं कर पा रहे हैं।

मोहल्लेवासियों के अनुसार दिन और रात दोनों समय बिजली का वोल्टेज बेहद कम रहता है। इस वजह से कई घरों में पंखे धीमी गति से चल रहे हैं और कूलर बेअसर साबित हो रहे हैं। गर्मी से परेशान लोगों को रातभर जागकर समय बिताना पड़रहा है।

लोगों ने विभाग के प्रति भारी नाराजगी

स्थानीय नागरिकों ने बताया कि इस समस्या को लेकर बिजली विभाग के अधिकारियों को कई बार मौखिक और लिखित शिकायतें दी गई हैं। हालांकि, अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया है, जिससे क्षेत्रवासियों में विभाग के प्रति भारी नाराजगी है। लोगों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद विभाग केवल औपचारिकता निभा रहा है।

मोहल्ले के लोगों के अनुसार, क्षेत्र में लगा ट्रांसफार्मर काफी दूरी पर है, जिससे पर्याप्त वोल्टेज नहीं मिल पा रहा है। आबादी बढ़ने के साथ बिजली की खपत भी बढ़ी है, लेकिन वर्षों से बिजली व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हुआ है। वर्तमान ट्रांसफार्मर पर लगातार लोड बढ़ने से लो वोल्टेज की समस्या और गंभीर हो गई है।

क्षेत्रवासियों ने मांग की है कि रामदेवजी मंदिर मोहल्ले में जल्द नया ट्रांसफार्मर लगाया जाए और बिजली लाइन व्यवस्था को मजबूत किया जाए, ताकि लोगों को गर्मी से राहत मिल सके। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो बिजली विभाग और प्रशासन के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।

Previous Post

सिरोही-मिट्टी में दबने पति-पत्नी की मौत: पीली मिट्टी की खोह में हुआ हादसा,पिंडवाड़ा के साबेला निवासी थे मृतक

Next Post

खिंवाड़ा के गुड़ा ठाकुरजी ग्राम में चाकू से पत्नी की हत्याः पांच साल से अलग रह रहे थे, पांच दिन पहले ही ससुराल आया था आरोपी

Next Post

खिंवाड़ा के गुड़ा ठाकुरजी ग्राम में चाकू से पत्नी की हत्याः पांच साल से अलग रह रहे थे, पांच दिन पहले ही ससुराल आया था आरोपी

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page