नाना भीमाणा कुंडाल क्षेत्र से जनजाति समागम के लिए 200 से अधिक लोग रवाना
PALI SIROHI ONLINE
बाली उपखण्ड के नाना क्षेत्र से 200 आदिवासी नेता दिल्ली में 24 मई को आयोजित होने वाले “जनजाति सांस्कृतिक समागम” में शामिल होने के लिए नाना बीजापुर भीमाणा काकराडी क्षेत्र से 200 से अधिक जनजाति समाज के लोग विशेष ट्रेनों से रवाना हुए। यह सम्मेलन नई दिल्ली के लाल किला मैदान में होगा।
नाना जवाईबांध फालना रेलवे स्टेशन से पर बड़ी संख्या में जनजाति समाज के लोग एकत्र हुए। समाज के प्रतिनिधियों ने बताया कि इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य जनजाति संस्कृति, परंपराओं, अधिकारों और सामाजिक एकता को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत करना है।
सम्मेलन में जनजाति समाज की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी।
अशोक पाल सिंह मीणा, सयोजक भीमाना सरपंच प्रसासक दीपाराम गरासिया , पुष्पेंद्र सिंह, लुंडाहा सरपंच जवारा राम मीणा,काकराडी सरपंच राजाराम गरासिया , उपला भीमाना सरपंच प्रतिनिधि अरविंद लखावत, कुंडाल सरपंच पिंटू गरासिया, खेतरली सरपंच भुराराम, बेरडी सरपंच भगवती लाल, बेड़ा सरपंच जयंती लाल मीणा सहित 200 से अधिक समाज सेवक रवाना हुए

