
PALI SIROHI ONLINE
मेष : शुभ अंक 3, शुभ रंग जामुनी: नए समझौते होने से अच्छा लाभ मिलेगा। कारोबारी विस्तार पर खर्च संभव है। कॅरियर को लेकर चल रही ऊहापोह दूर होगी। रुठे हुए मित्रों को मनाना आपके लिए आसान रहेगा।
वृष : शुभ अंक 4, शुभ रंग लाल मित्रों के सहयोग से राह की मुश्किल दूर होगी। नए समझौते कारोबारी विस्तार में सहायक रहेंगे। लेनदेन के मामलों में आप संदेह के घेरे में आ सकते हैं। रुचि का काम मिलने उत्साह बढ़ेगा।
मिथुन : शुभ अंक 1, शुभ रंग बादामी : सामूहिक कामों में खर्च संभव है। कार्यक्षेत्र में दौड़धूप के शानदार परिणाम मिलेंगे। आपके आसपास चापलूस लोगों का जमावड़ा रहेगा, सावधान रहें। तनाव दूर हो सकता है।
कर्क : शुभ अंक 9, शुभ रंग आसमानी : सही समय पर लिया निर्णय लाभदायी रहेगा। दुविधा की स्थिति तरक्की में बाधक हो सकती है। वैचारिक गतिरोध दूर होने से काम में आसानी होगी। राजकीय मामले सुलझेंगे।
सिंह : शुभ अंक 8, शुभ रंग काला विवादित मसले सुलझने के आसार हैं। भौतिक सुख-सुविधा पर खर्च संभव है। साझेदारी में टकराव के चलते आप काम बीच में ही छोड़ सकते हैं। समय के साथ स्वयं को बदलें।
कन्या : शुभ अंक 6, शुभ रंग भूरा: दिखावे के चलते ” कर्ज लेना पड़ सकता है। कानूनी मामलों के सुलझने से राहत मिलेगी। मजबूत इरादे से काम शुरू करें, सफलता मिलेगी। अनुभवी लोगें का साथ कॅरियर को नई दिशा देगा।
तुला: शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा वास्तविकता से अनजान रहने से आप गलत फैसले ले बैठेंगे। कारोबारी लेनदेन में नुकसान हो सकता है। उलझे मामले सुलझने से राहत मिलेगी। झूठ बोलकर खुद मुश्किल में पड़ जाएंगे।
वृश्चिक : शुभ अंक 5, शुभ रंग पीला सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी भागीदारी बढ़ेगी। सपने साकार करने का समय है। नौकरी में वैकल्पिक प्रस्तावों पर विचार कर सकते हैं। आय बढ़ेगी। पारिवारिक आयोजन सुखद रहेंगे।
धनु : शुभ अंक 1, शुभ रंग बैंगनी खोई प्रतिष्ठा फिर से हासिल कर सकते हैं। न्यायिक मामलों में विजय से उत्साह बढ़ेगा। संतान के भाग्योदय से खुशी होगी। निजी कार्यों के लिए दौड़धूप करनी पड़ सकती है। धैर्य बनाए रखें।
मकर : शुभ अंक 4, शुभ रंग स्लेटी अनजान लोगों पर भरोसा कर मुश्किल में पड़ सकते हैं। मांगलिक खर्च की रूपरेखा बन सकती है। बड़ी योजना के बीच में अटकने से नुकसान संभव है। सफर में सावधानी बरतें।
कुंभ: शुभ अंक 8, शुभ रंग नारंगी : पारिवारिक झगड़ों का निपटारा हो सकता है। प्रॉपर्टी में निवेश का लाभमिलेगा। बेरोजगारों को मनचाहा काम मिलने से खुश होंगे। आध्यात्मिक कार्यों में मन लगेगा। यात्रा संभव है।
मीन : शुभ अंक 6, शुभ रंग सफेद नई जिम्मेदारी आने से व्यस्त रहेंगे। दूसरों की आलोचना से संबंध बिगड़ सकते हैं। विरोधी उलझाने का प्रयास करेंगे। भविय की योजनाओं पर फिर से काम शुरू कर सकते हैं। विवाद से बचें।