• May 23, 2026

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौतः पीछे दूसरी मोटरसाइकिल चल रहे भाई ने देखा मंजर

PALI SIROHI ONLINE

जोधपुर-जोधपुर में तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। हादसा बासनी थाना क्षेत्र में एम्स अस्पताल के पास दाऊजी होटल तिराहे के पास शुक्रवार सुबह करीब 8:30 बजे हुआ। तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार अब्दुल रियाज (29) को कुचलता हुआ डंपर निकल गया।वहीं मृतक के चचेरे भाई की रिपोर्ट पर पुलिस ने लापरवाही और तेज गति से वाहन चलाकर जान लेने की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बासनी थानाधिकारी नितिन दवे ने बताया- सरदारपुरा फर्स्ट बी रोड स्थित अंसारी बिल्डिंग निवासी अब्दुल अयाज ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट के अनुसार उनका चचेरा भाई अब्दुल रियाज पिता अब्दुल रऊफ एम्स अस्पताल से डीजल शेड रोड की तरफ होते हुए घर की ओर लौट रहा था।

उसी दौरान उसका दूसरा भाई जावेद भी अलग बाइक पर उसके ठीक पीछे चल रहा था। एम्स रोड से डीजल शेड रोड की तरफ जाते समय दाऊजी होटल तिराहे पर यह हादसा हुआ।टक्कर मारी और ऊपर से निकला डंपर

रिपोर्ट के मुताबिक- तिराहे पर एक डंपर ड्राइवर ने तेज गति और लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए रियाज की बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से रियाज सड़क पर गिर गया और डंपर उसे कुचलते हुए ऊपर से निकल गया।

डंपर के पहिए के नीचे आने से रियाज की मौके पर ही मौत हो गई। पीछे बाइक पर चल रहे जावेद ने आंखों के सामने भाई की मौत का खौफनाक मंजर देखा। उसने तुरंत परिजनों को फोन पर घटना की जानकारी दी।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

हादसे की सूचना मिलने के बाद बासनी पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के भाई की ओर से दी गई रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने डंपर ड्राइवर के खिलाफ सार्वजनिक रास्ते पर लापरवाही और तेज गति से वाहन चलाने का मुकदमा दर्ज कर लिया। थानाधिकारी के निर्देश पर मामले की जांच हेड कॉन्स्टेबल कमलेश को सौंपी गई है।

You cannot copy content of this page