आबूरोड में एमडी ड्रग्स के साथ युवक गिरफ्तार: 9 ग्राम मादक पदार्थ बरामद, बेचने की फिराक में घूम रहा था
PALI SIROHI ONLINE
आबूरोड, सिरोही-आबूरोड में रीको थाना पुलिस ने रिको ग्रोथ सेंटर क्षेत्र से मादक पदार्थ (एमडी) बेचने की फिराक में घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 9 ग्राम एमडी बरामद की है।
तलाश के दौरान मिली 9 ग्राम एमडी
पुलिस के अनुसार, रिको ग्रोथ सेंटर में गश्त के दौरान एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। पूछताछ और तलाशी के बाद उसके पास से 9 ग्राम एमडी मिली। आरोपी की पहचान सांचौर निवासी विक्रम पुत्र राजाराम बिश्नोई के रूप में हुई, जिसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।
औद्योगिक क्षेत्र में बेचने की कोशिश कर रहा था
पुलिस ने बताया कि आरोपी औद्योगिक क्षेत्र में एमडी बेचने की कोशिश कर रहा था। फिलहाल उससे यह जानने के लिए पूछताछ की जा रही है कि वह मादक पदार्थ कहां से लाया था और कब से इस अवैध कारोबार में शामिल है। मामले की जांच जारी है।

