• May 22, 2026

पाली-बाइक सहित नाले में गिरा युवकः फैक्ट्री से घर आ रहा था, सिर और हाथ-पैर में आई चोट; हॉस्पिटल पहुंची पत्नी रोने लगी

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा/पिंटू अग्रवाल

पाली-पाली में शुक्रवार दोपहर को रामदेव रोड पुलिस चौकी के पास एक व्यक्ति बाइक सहित नाले में गिर गया। इस हादसे में उसके सिर, हाथ-पांव पर भी चोटें आईं। इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया।

जानकारी के अनुसार- पाली शहर के रामदेव रोड पुलिस चौक के पास रहने वाले देवेश सिंह (40) फैक्ट्री से घर आ रहे थे। इस दौरान रामदेव रोड पुलिस चौकी के पास खुले नाले में बाइक सहित गिर गए। जिसे वहां खड़े लोगों ने तुरंत निकाला।

हादसे में उसके सिर और हाथ-पांव पर चोटें आईं। उसे तुरंत अपनी टैक्सी से रमजान खान इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल पहुंचे। सूचना पर परिजन भी हॉस्पिटल पहुंचे। उन्हें घायल हालत में देख उनकी पत्नी भी रोने लगी, जिन्हें साथ आए लोगों ने संभाला।

बता दें कि इसी हफ्ते शहर के मंडिया रोड जालोरी दरवाजा क्षेत्र में भी बाइक सहित नाना-दोहिता नाले में गिर गए थे। दोनों ही जगह नाले पर सुरक्षा दीवार नहीं थी। घायल फैक्ट्री में काम करता है, जो दोपहर में टिफिन लेने घर आ रहा था। इस दौरान ही हादसा हो गया।

You cannot copy content of this page