पाली-नशे व मोबाइल पर बात करते,वाहन चलाते 290 वाहन चालकों के लाइसेंस निलंबन की अनुशंसा 58 के लाइसेंस निलंबित
PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा/पिंटू अग्रवाल
पाली-जिला पुलिस अधीक्षक पाली मोनिका सेन के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक पाली व उप अधीक्षक यातायात पाली के नेतृत्व में यातायात पुलिस पाली द्वारा तेज गति से वाहन चलाने, शराब पीकर वाहन चलाने, मोबाईल फोन पर बात करने वाले वाहन चालको के वर्ष 2026 में लाईसेंस निलम्बन हेतु राजस्थान व अन्य राज्यों के परिवहन विभाग को भेजे गये। जिसमें यातायात पुलिस पाली के अनुरोध पर परिवहन विभाग द्वारा 58 वाहन चालको के लाईसेंस 90 दिनो के लिये निलंबित किये गये।
यातायात पुलिस पाली द्वारा तेज गति से वाहन चलाने, शराब पीकर वाहन चलाने, मोबाईल पर बात करने, तीन सवारी, नो पार्किंग, रोग साईड, बिना सीट बेल्ट, बिना हेलमेट व अन्य एमवीएक्ट के तहत वर्ष 2026 में कुल 26609 चालान बनाये गये। सभी वाहन चालको से निवेदन हैं कि दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट, चौपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करें व वाहन चलाते समय मोबाईल का प्रयोग नही करें।
