• May 22, 2026

रानी-पुण्यतिथि पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि

PALI SIROHI ONLINE

पुण्यतिथि पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि

नगराज वैष्णव
रानी भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय Rajiv Gandhi की पुण्यतिथि गुरुवार को श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न स्थानों पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित कर पुष्पांजलि अर्पित की गई तथा सेवा कार्य भी किए गए।
श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जनप्रतिनिधियों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।


वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी ने आधुनिक भारत में कंप्यूटर एवं इलेक्ट्रॉनिक क्रांति की शुरुआत कर देश को नई दिशा दी। साथ ही 18 वर्ष की आयु में मतदान का अधिकार देकर युवाओं को लोकतंत्र से जोड़ने का ऐतिहासिक कार्य किया।
इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं शहर के राजीव गांधी चौक स्थित प्रतिमा पर भी पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।


इस अवसर , खेलकूद प्रकोष्ट तथा ओबीसी प्रकोष्ट कांग्रेस ब्लाक अध्यक्षहरीसिंह चौहान इलीयाश चढवा , सुरेन्द्र सिसोदिया , सुनील बैरवा रहे उपस्थित

You cannot copy content of this page