• May 22, 2026

मेघवाल समाज के बाबा रामसापीर के 74वें मेले की तैयारियां शुरू, पत्रिका का विमोचन

PALI SIROHI ONLINE

सुमेरपुर-सुमेरपुर | नीलकंठ पहाड़ी स्थित बाबा रामसापीर मंदिर परिसर में कुंडाल परगना मेघवाल जाति सेवा संस्था की बैठक हुई। बैठक में बाबा रामसापीर के 74वें वार्षिक मेले की तैयारियों और व्यवस्थाओं पर चर्चा की। अलग-अलग कार्यों के लिए जिम्मेदारियां तय की।

संस्था अध्यक्ष मोहनलाल परिहार ने बताया कि तीन दिवसीय 74वां मेला 29 मई 2026 से होगा। मेले में पाली, सिरोही और जालोर जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना जताई गई। सचिव मुकेश भटनागर के अनुसार मेले से जुड़ी प्रशासनिक स्वीकृतियों की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। कोषाध्यक्ष भूराराम गेहलोत ने पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, यातायात और अन्य व्यवस्थाओं की रूपरेखा रखी।

You cannot copy content of this page