• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

आग लगने के दो घंटे बाद भी नहीं पहुंची फायर ब्रिगेडः चार भैंस समेत बाइक और घर का सामान जला, गांव वालों ने टैंकर मंगवाए

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 22, 2026
in Local
0
आग लगने के दो घंटे बाद भी नहीं पहुंची फायर ब्रिगेडः चार भैंस समेत बाइक और घर का सामान जला, गांव वालों ने टैंकर मंगवाए

PALI SIROHI ONLINE

जालोर-11 केवी का तार टूटने से घर के पास बने बाड़े में भीषण आग लग गई। इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी। लेकिन, इसके बाद भी दो घंटे तक फायर ब्रिगेड नहीं पहुंची। इस पर गांव वालों ने टैंकर मंगवा आग पर काबू पाया।

मामला जालोर जिले के लाल भाखरी गांव का है। इस हादसे में बाड़े में खड़ी 4 भैंसों की जलकर मौत हो गई। वहीं बाइक समेत घर का दूसरा सामान भी जलकर खाक हो गया।

11 केवी लाइन टूटकर बाड़े पर गिरा

वालाराम ने बताया कि उसके भाई लाल भोमाराम पुत्र लाखाराम यहां बाड़े पर सुबह करीब 11:30 बजे 11 केवी का लाइन टूटकर गिर गया। कुछ ही देर में बाड़े में आग फैल गई।

इस पर दोपहर करीब 12 बजे फायर ब्रिगेड को सूचना दी। लेकिन टीम नहीं पहुंची। देखते ही देखते आग फैलने लगी तो गांव के लोगों ने अपने स्तर पर उसे बुझाने का प्रयास किया।

लोग अपने घरों से पानी लेकर आए। इसके साथ ही प्राइवेट टैंकर बुलाकर आग करीब ढाई घंटे बाद आग पर काबू पाया।

वालाराम ने बताया कि इस हादसे में उसके भाई की 4 भैंस जल गई। इसके साथ ही 1 बाइक, 22 ट्रॉली चारा, दो बोरी बाजरा और गेहूं समेत घर का दूसरा सामान भी जलकर खाक हो गया।

इधर, सूचना मिलने पर कोतवाली थाने के एएसआई किशनराम समेत पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा और रिपोर्ट बनाकर विभाग को भेजी।

टीम के अधिकारी बोले- एक ही फायर बिग्रेड थी

दोपहर 12 बजे फायर ब्रिगेड को सूचना देने के बाद भी टीम 2 बजे तक नहीं पहुंची। गांव वालों ने मिलकर ही अपने स्तर पर आग पर काबू पाया।इस मामले में सहायक अग्निशमन अधिकारी (AFO) से बातचीत की तो उन्होंने बताया- हमारे पास एक ही फायर ब्रिगेड है। वह भी 50-70 किलो मीटर तक सफर तय कर जालोर के भाद्राजून, सायला, जीवाणा और बागोड़ा व रामसीन तक का सफर तय कर आग बुझाने के लिए जाती हैं।

जिस समय लालभाखरी में आग लगने की सूचना मिली तब गाड़ी डूडसी में आग बुझाने के लिए गई थी। इसलिए समय पर नहीं पहुंची बाकी हमने आते ही भेज दी में खुद साथ में गया था। आपदा प्रबंधक की गाड़ी वह भी खराब बड़ी है, जिससे परेशानी हो रही हैं।

Previous Post

मेघवाल समाज के बाबा रामसापीर के 74वें मेले की तैयारियां शुरू, पत्रिका का विमोचन

Next Post

सड़क पर गिरा पेड़, हादसा टलाःआमजन का आवागमन हुआ बाधित, मौके पर मची अफरा तफरी

Next Post
सड़क पर गिरा पेड़, हादसा टलाःआमजन का आवागमन हुआ बाधित, मौके पर मची अफरा तफरी

सड़क पर गिरा पेड़, हादसा टलाःआमजन का आवागमन हुआ बाधित, मौके पर मची अफरा तफरी

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page