• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

मजदूरों की गाड़ियों के चालान काटे, विधायक ने जताई नाराजगीः हेड कॉन्स्टेबल से बोले-बजरी वालों पर कार्रवाई करो, इन्हें परेशान किया तो हम आमने-सामने होंगे

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 22, 2026
in Local
0
मजदूरों की गाड़ियों के चालान काटे, विधायक ने जताई नाराजगीः हेड कॉन्स्टेबल से बोले-बजरी वालों पर कार्रवाई करो, इन्हें परेशान किया तो हम आमने-सामने होंगे

PALI SIROHI ONLINE

रेवदर, सिरोही-सिरोही के रेवदर के करोटी में मजदूरों की गाड़ियों का चालान काटने पर विधायक ने पुलिस अधिकारियों से बात करते हुए नाराजगी जताई। विधायक मोतीराम कोली ने कहा कि आपकी वजह से मजदूर लोग 4-4 किलोमीटर पैदल आ रहे हैं। वर्दी पहनकर लाटसाब हो गए क्या?” पुलिस को पहले समझाइश करनी चाहिए।दरअसल… गुरुवार सुबह पुलिस करोटी तिराहे पर मजदूरों को काम पर ले जाने वाले वाहनों की जांच कर चालान कार्रवाई कर रही थी। इसी दौरान विधायक मोतीराम कोली वहां पहुंचे नाराजगी जताई।

बिना वजह परेशान किया तो हम आमने-सामने होंगे-विधायक

विधायक ने कार्रवाई कर रहे हेड कॉन्स्टेबल हुकमाराम से कहा-आज के बाद मजदूरों की शिकायत नहीं आनी चाहिए। गरीब मजदूर दिनभर मेहनत कर जो कमाते हैं, वह चालान में निकल जाता है। चोरी करने वाले तो बजरी वाले हैं। परेशान गरीब मजदूरों को किया जा रहा है। अगर जरूरत पड़ी तो वे एसपी और डीजीपी स्तर तक बात कर सकता हूं, लेकिन गरीबों को परेशान नहीं होने देंगे। यदि मजदूरों को बिना वजह परेशान किया गया तो पुलिस और हम आमने-सामने होंगे।

लोग ओवरलोड वाहनों पर नहीं थे, फिर भी बना रहे थे चालान-विधायक

मामले पर विधायक मोतीराम कोली ने कहा-वे निजी काम से जयपुर जा रहे थे। दौलपुरा बोर्ड के पास मजदूरों का समूह पैदल आ रहा था तब उनसे पैदल आने का कारण पूछा तो उन्होंने बताया कि पुलिस चालान बना रही है, इसलिए 4 किलोमीटर पैदल जाना पड़ रहा है।इसके बाद वे चालान बना रहे हेड कॉन्स्टेबल हुकमाराम के पास पहुंचे और मजदूरों को परेशान ना करने के बारे में बात की। ये लोग ओवरलोड वाहन में भी नहीं बैठे थे। उसके बाद भी बाइक और सवारी गाड़ियों पर कार्रवाई करके मजदूरों को परेशान करना गलत है। दिन की 300-400 की मजदूरी करने वाला 1000 का चालान कैसे भरेगा।

क्षमता से ज्यादा सवारियों वाले वाहनों पर कार्रवाई कर रहे थे-पुलिस

इधर, हेड कॉन्स्टेबल हुकमाराम ने कहा-एसपी के निर्देश पर सड़क हादसों में कमी लाने के लिए पुलिस क्षमता से अधिक सवारियां भरने वाले वाहनों पर कार्रवाई कर रही थी।

Previous Post

सांडेराव-अज्ञात वाहन की टक्कर से बागड़ी निवासी बाइक सवार की हुई मौत

Next Post

मेघवाल समाज के बाबा रामसापीर के 74वें मेले की तैयारियां शुरू, पत्रिका का विमोचन

Next Post
मेघवाल समाज के बाबा रामसापीर के 74वें मेले की तैयारियां शुरू, पत्रिका का विमोचन

मेघवाल समाज के बाबा रामसापीर के 74वें मेले की तैयारियां शुरू, पत्रिका का विमोचन

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page