• May 21, 2026

एक ही रात में तीन मोहल्ले में चोरी की कोशिश:दो शॉप के बाहर लगे CCTV कैमरे भी तोड़े, मकान का ताला तोड़ने पहुंचे

PALI SIROHI ONLINE

पाली-पाली शहर के ट्रांसपोर्ट नगर थाना क्षेत्र में बुधवार रात तीन नकाबपोश युवक हाथ में सरिया लेकर दुकानों के बाहर पहुंचे। बदमाशों ने पहले दो दुकानों के बाहर लगे CCTV कैमरे तोड़े और फिर एक जनरल स्टोर का ताला तोड़ने का प्रयास किया।

हालांकि लोगों की आवाजाही के चलते बदमाश चोरी की वारदात को अंजाम नहीं दे सके और मौके से फरार हो गए।

पूरी घटना वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। मामले की सूचना टीपी नगर थाना पुलिस को दी गई है। यहां से बदमाश भोलेनाथ नगर पहुंचे। सुभाष जो जयपुर कर रहे है। उनके बंद मकान का ताला तोड़ने का प्रयास किया। पड़ोसी जागे और चोर-चोर चिल्लाएं। इस पर तीनों बदमाश बाइक पर बैठकर भाग गए। ऐसे में घर बंद था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

शहर के बापूनगर विस्तार में भी बदमाश एक मकान में घुसे लेकिन ताला नहीं टूटने पर बिना चोरी किए भाग गए। यहां भी सीसीटीवी में बाइक पर आए तीन चोर नजर आए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

सुंदर नगर रोड पर देर रात पहुंचे तीन युवक

पाली शहर के ट्रांसपोर्ट नगर थाना क्षेत्र में चुंगी नांके से सुंदर नगर की तरफ जाने वाली रोड पर चार-पांच दुकानें बनी हुई हैं। बुधवार रात करीब साढ़े बजे तीन नकाबपोश युवक वहां पहुंचे। तीनों के हाथ में सरिया था और उन्होंने अपने चेहरे कपड़े से ढक रखे थे।

पहले CCTV कैमरे तोड़

बदमाशों ने वहां स्थित एक जनरल स्टोर का ताला तोड़ने का प्रयास किया। इसी दौरान उन्हें पास में लगी मोबाइल शॉप और शैलून के बाहर लगे CCTV कैमरे नजर आए। पहचान छिपाने के लिए बदमाशों ने सरिया मारकर दोनों दुकानों के बाहर लगे CCTV कैमरे तोड़ दिए।

जनरल स्टोर का ताला तोड़ा

CCTV कैमरे तोड़ने के बाद बदमाशों ने जनरल स्टोर के शटर पर लगा एक ताला तोड़ दिया। बदमाश दूसरा ताला तोड़ने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन इसी दौरान वहां लोगों की आवाजाही शुरू हो गई। पकड़े जाने के डर से तीनों युवक मौके से भाग निकले।

सुबह दुकान खुली तो सामने आई घटना

गुरुवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे जनरल स्टोर संचालक जयसिंह दुकान पर पहुंचे। वहां एक ताला टूटा मिला। इसके बाद उन्होंने आसपास के दुकानदारों को कॉल कर मौके पर बुलाया। तब पता चला कि मोबाइल शॉप और शैलून के बाहर लगे CCTV कैमरे भी तोड़े गए हैं।

CCTV फुटेज में नजर आए तीन संदिग्ध

दुकानों के बाहर लगे CCTV कैमरे में तीन संदिग्ध युवक नजर आए हैं। फुटेज में तीनों युवक सरिया से दुकानों के बाहर लगे CCTV कैमरे तोड़ते दिखाई दे रहे हैं। चेहरा कैमरे में नजर न आए इसलिए तीनों ने कपड़े से अपना चेहरा ढक रखा था।

घटना की जानकारी टीपी नगर थाना पुलिस को दी गई है। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर संदिग्ध युवकों की पहचान करने में जुटी है।

बापूनगर विस्तार में भी चोरी का प्रयास

पाली के कोतवाली थाना क्षेत्र के बापूनगर विस्तार गुंदा वाली गली में मूलचंद के मकान में भी तीन चोर घुसते हुए सीसीटीवी कैमरे में नजर आए। मकान के मैन गेट का चोर ताला तोड़ अंदर घुसे। जिस कमरे में अलमारी पड़ी थी उसका ताला तोड़ने में कामयाब नहीं हुएऔर बिना चोरी किए ही वापस चले गए। मकान मालिक बाहर रहते है। पड़ोसी मंयक अडाणिया ने बताया कि रात करीब पौन तीन बजे बाइक पर तीन संदिग्ध युवक गली में घूमते हुए और फिर मूलचंद के मकान में जाते हुए नजर आ रहे है। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। संभावना जताई जा रही है कि सुंदर नगर, भोलेनाथ नगर में चोरी करने का प्रयास करने वाले युवक यही हो सकते है। पूर्व पार्षद दिलीप चौधरी ने बताया कि चोरों ने आस-पास के मकानों के दरवाजे बाहर से बंद कर दिए।

You cannot copy content of this page