• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली-टॉय कार से निकलकर तार बच्चे की आंख में घुसाः घर में खेलते समय हादसा, पिता ने एक दिन पहले 250 रुपए में दिलाई थी

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 21, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

पाली-खेलते समय टॉय कार से तार निकलकर 8 साल के बच्चे की आंख में घुस गया। दर्द से बच्चा छटपटाने लगा। उसकी चीख सुनकर पेरेंट्स दौड़े। बच्चे की आंख में घुसकर तार बाहर की तरफ लटक रहा था। उसे फौरन हॉस्पिटल ले जाया गया।

यह पूरा मामला पाली शहर के इंद्रा कॉलोनी का है।

घर में खेलते समय हुआ हादसा

इंद्रा कॉलोनी में रहने वाले बलवीर सिंह का बेटा कुलदीप (8) बुधवार देर शाम घर में रिमोट वाली कार (खिलौना) से खेल रहा था। अचानक कार का तार झटके से निकला और सीधे मासूम की आंख में जा घुसा। तार पुतली के नीचे फंसकर लटक गया। बच्चे के चिल्लाने की आवाज सुनकर परिवार वाले मौके पर पहुंचे। रात करीब साढ़े दस बजे उसे बांगड़ हॉस्पिटल लेकर आए।

बलवीर सिंह ने बताया- बेटे की जिद पर बुधवार को ही 250 रुपए में रिमोट कार खरीदकर दी थी।

डॉक्टरों की टीम ने सफलतापूर्वक निकाला तार

बांगड़ हॉस्पिटल के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. विपुल नागर ने बताया- बच्चे को ट्रॉमा सेंटर में लाया गया था। सूचना मिलने पर डॉ. सुभाष सैनी, डॉ. रिया और डॉ. अंकिता की टीम ने आंख में फंसे तार को सफलतापूर्वक निकाल दिया। बच्चे को गुरुवार सुबह दोबारा जांच के लिए बुलाया गया था। उसकी आंख सुरक्षित है।

Previous Post

पढे आज गुरुवार का आपका राशिफ़ल

Next Post

एक ही रात में तीन मोहल्ले में चोरी की कोशिश:दो शॉप के बाहर लगे CCTV कैमरे भी तोड़े, मकान का ताला तोड़ने पहुंचे

Next Post

एक ही रात में तीन मोहल्ले में चोरी की कोशिश:दो शॉप के बाहर लगे CCTV कैमरे भी तोड़े, मकान का ताला तोड़ने पहुंचे

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page