• May 21, 2026

आबुरोड-चलती ट्रेन से उतरते समय युवक का पैर फिसला, आरपीएफ के जवान ने बचाया

PALI SIROHI ONLINE

आबूरोड-पालनपुर स्टेशन पर मंगलवार सुबह करीब 5:22 बजे चलती ट्रेन से उतरते समय पैर फिसलने के कारण असंतुलित होकर गिरे यात्री को समय रहते आरपीएफ जवान ने बचा लिया।

पालनपुर स्टेशन पर गाड़ी संख्या 22738 सिकंदराबाद एक्सप्रेस के प्लेटफॉर्म नंबर 1 से रवाना होने पर यात्री नैनू राम पुत्र आईदाराम, उम्र 40 वर्ष, निवासी पासुनोखा, बीकानेर चलती ट्रेन से उतरने का प्रयास कर रहा था। इस दौरान संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गया। मौके पर ड्यूटी पर मौजूद कांस्टेबल कैलाश चंद वर्मा ने तत्परता दिखाते हुए यात्री को ट्रेन के नीचे जाने से पहले ही खींचकर बाहर निकाल लिया।

इस दौरान कांस्टेबल की वर्दी फट गई और हल्की खरोंच भी आई। आरपीएफ ने बताया कि यात्री के किसी प्रकार की कोई चोट नहीं आयी। यात्री से पूछताछ की तो सामने आया की यात्री को पालनपुर स्टेशन पर उतरना था, लेकिन नींद आने के कारण उसे पालनपुर स्टेशन का पता नहीं लगा और ट्रेन रवाना होते समय यात्री जल्दबाजी में ट्रेन से उतरा और ट्रेन की गति तेज होने और पैर फिसलने के कारण यह हादसा हुआ।

You cannot copy content of this page