• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

12वीं पास छात्रा ने फंदा लगाकर किया सुसाइड:अपना फोन छोटे भाई के रखने से थी नाराज, माता-पिता बाइक की किस्त जमा करने गए थे

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 21, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

डूंगरपुर-डूंगरपुर जिले के दोवड़ा थाना क्षेत्र के सुलई खेरवाड़ा गांव में 12वीं पास छात्रा ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। घटना के समय छात्रा अपने छोटे भाई के साथ घर पर अकेली थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दोवड़ा थाने के हेड कॉन्स्टेबल खुशपाल सिंह ने बताया कि सुलई खेरवाड़ा निवासी जीवा अहारी ने पुलिस को रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट के अनुसार उनकी बेटी रीना ने हाल ही में 12वींकक्षा उत्तीर्ण की थी और घर पर ही रह रही थी।

बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे जीवा अपनी पत्नी के साथ मोटरसाइकिल की किस्त भरने डूंगरपुर गए हुए थे। घर पर उनका छोटा बेटा दीपू और पुत्री रीना ही मौजूद थे।

दोपहर में जीवा डूंगरपुर में अपनी बहन के घर रुके थे, तब उनके भतीजे की बहू मंजू ने फोन पर सूचना दी कि रीना घर का दरवाजा नहीं खोल रही है। परिजन मौके पर पहुंचे और दरवाजा अंदर से बंद पाया।

परिवार के सदस्यों ने मकान के ऊपर चढ़कर केलू हटाए और अंदर प्रवेश किया। कमरे में रीना का शव फंदे के फंदे से लटका हुआ मिला।

घटना से पहले रीना के पास एक छोटा नोकिया फोन था, जिसे उसके छोटे भाई दीपू ने अपने पास रख लिया था। इस बात से रीना नाराज हो गई थी और किसी से बात नहीं कर रही थी।

हालांकि, आत्महत्या के सटीक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है।हेड कॉन्स्टेबल खुशपाल सिंह ने बताया कि पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि किन परिस्थितियों में छात्रा ने यह आत्मघाती कदम उठाया।

Previous Post

आबुरोड-चांदमारी में युवक टावर पर चढ़ा, तीन घंटे बाद उतराः परिचित को बुलाने की मांग पर अड़ा, पुलिस की समझाइश पर माना

Next Post

आबुरोड-चलती ट्रेन से उतरते समय युवक का पैर फिसला, आरपीएफ के जवान ने बचाया

Next Post

आबुरोड-चलती ट्रेन से उतरते समय युवक का पैर फिसला, आरपीएफ के जवान ने बचाया

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page