• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

आबुरोड-चांदमारी में युवक टावर पर चढ़ा, तीन घंटे बाद उतराः परिचित को बुलाने की मांग पर अड़ा, पुलिस की समझाइश पर माना

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 21, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

आबूरोड, सिरोही-आबूरोड के चांदमारी क्षेत्र में एक युवक खेत में लगे टावर पर चढ़ गया। वो अपने किसी परिचित को मौके पर बुलाने की मांग कर रहा था। सूचना मिलने पर सदर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे नीचे उतारने का प्रयास किया। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद युवक को नीचे उतारा गया।घटना चांदमारी क्षेत्र में बुधवार शाम करीब 4 बजे की है। चांदमारी के एक खेत में टावर लगा है। खेत मालिक ने टावर पर देखा तो उसे कोई व्यक्ति चढ़ा हुआ दिखा। खेत मालिक ने पहले युवक को खुद नीचे उतरने के लिए कहा, लेकिन जब वह नहीं उतरा तो उन्होंने सदर पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही सदर पुलिस थाने के एएसआई श्रवण सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने युवक को नीचे उतरने के लिए कहा, लेकिन वो तैयार नहीं हुआ। युवक लगातार अपने किसी परिचित को मौके पर बुलाने की जिद कर रहा था। पुलिस की सूचना पर युवक के परिजन मौके पर पहुंचे। सभी ने करीब तीन घंटे तक युवक से समझाइश की और उसकी बात मानने का आश्वासन दिया।

घटना की जानकारी मिलने पर तहसीलदार पन्नालाल, डीएसपी गोमाराम, एसएचओ शहर हरचंद देवासी सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। सभी ने युवक से समझाइश का प्रयास किया। आखिरकार रात करीब 8:30 बजे युवक को टावर से सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।

Previous Post

पाली-5 साल की मासूम को गलत खून चढ़ायाः मां को सिर दर्द और सर्दी लगने की शिकायत की थी; थेलेसीमिया से पीड़ित हैं बच्ची

Next Post

12वीं पास छात्रा ने फंदा लगाकर किया सुसाइड:अपना फोन छोटे भाई के रखने से थी नाराज, माता-पिता बाइक की किस्त जमा करने गए थे

Next Post

12वीं पास छात्रा ने फंदा लगाकर किया सुसाइड:अपना फोन छोटे भाई के रखने से थी नाराज, माता-पिता बाइक की किस्त जमा करने गए थे

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page