• May 20, 2026

पिंडवाड़ा-बच्ची की मौत मामले में परिजनों का धरनाः मेघवाल समाज की पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग, इलाज में लापरवाही का आरोप

PALI SIROHI ONLINE

वीरवाड़ा (पिंडवाड़ा)-पिंडवाड़ा में इलाज के दौरान बच्ची की मौत के बाद तनाव बढ़ गया है। आक्रोशित परिजन और मेघवाल समाज के लोग बीती रात से पिंडवाड़ा पुलिस थाने के बाहर धरने पर बैठे हैं। वे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

परिजनों का आरोप है कि इलाज में लापरवाही के कारण बच्ची की जान गई। आज मेडिकल बोर्ड की टीम द्वारा बच्ची का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा, जिससे मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

अस्पताल का लाइसेंस रद्द करने की मांग

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पिंडवाड़ा शहर में पहले भी ऐसे मामले सामने आ चुके हैं, लेकिन स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार नहीं हुआ। उन्होंने संबंधित निजी अस्पताल का लाइसेंस रद्द करने और राजकीय अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की मांग की है ताकि आम जनता को बेहतर उपचार मिल सके।

मामले की गंभीरता को देखते हुए भाजपा विधायक समाराम गरासिया, भाजपा पदाधिकारी धनाराम मीणा और जीतू भाई धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को उचित न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। पुलिस प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

You cannot copy content of this page