शिवगंज/पोसालिया-इतिहास में पहली बार पर्यावरण जागरूकता की अनुठी पहल,भामाशाहो का सम्मान के साथ गौरैया हाउस व परिंडा वितरण
PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
इतिहास में पहली बार पर्यावरण जागरूकता की अनुठी पहल,भामाशाहो का सम्मान के साथ गौरैया हाउस व परिंडा वितरण
सुंधा माता नवयुवक मंडल वेरारामपुरा द्वारा पशु पक्षी सेवा की पहल
तखतगढ 20 मर्ई (खीमाराम मेवाडा) शिवगंज तहसील के पोसालिया समीपवर्ती वेरारामपुरा में नेशनल हाईवे-62 स्थित इंडियन पेट्रोल पंप के पीछे प्राचिन सुंधा माता मंदिर प्रांगण में सुंधा माता व सोनाणा खेतलाजी के नाम दो दिवसीय 12वां वार्षिक मेला एवं विशाल भजन संध्या श्रद्धा, भक्ति और पर्यावरण जागरूकता के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। कार्यक्रम की शुरुआत मंगलवार शाम को राजस्थान के सुप्रसिद्ध भजन कलाकार मनीष परिहार एंड पार्टी, तखतगढ़ द्वारा गणपति वंदना “गणपत गरवा अपनी सुरीले आवाज मे आपणा ओ सिमरो भाई संतो” की प्रस्तुतियों के साथ गुरु महिमा एवं सुंधा माता धणियाणी तथा सोनाणा खेतलाजी के भजनों की आकर्षक प्रस्तुतियां दी गईं।
मंच संचालन हरीश मीणा (पाली) द्वारा किया गया। इस अवसर पर इंटरनेशनल पौधा-रस्म प्रेरक एवं राष्ट्रीय ब्रांड एंबेसडर पर्यावरण प्रेमी ओमप्रकाश कुमावत की प्रेरणा से दिनेश कुमार (धनापुरा) द्वारा भामाशाहों का गौरेया हाउस एवं परींडा वितरण कर सम्मान किया गया। भीषण गर्मी के मौसम में सुंधा माता नवयुवक मंडल वेरारामपुरा द्वारा पक्षियों की सेवा हेतु किए जा रहे प्रयासों की सराहना की गई।
पर्यावरण प्रेमी ओमप्रकाश कुमावत ने बताया कि नवयुवक मंडल के कार्यकर्ता सदैव पक्षियों की सेवा के लिए समर्पित रहते हैं। जिन्होने इतिहास में पहली बार भामाशाहों का माला, गौरेया हाउस एवं परींडा देकर सम्मान किया गया, जो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक अनूठी पहल है। कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं ने भी पक्षियों की सेवा का संकल्प लिया। कार्यक्रम में उपस्थित संत श्री साध्वी सिद्धीदास महाराज पालडी एम ने भक्तों को आर्शीवाद दिया इसी क्रम मे ललित संत धनापुरा ने माताजी के दरबार में हाजिरी लगाई ,
इन्होने की प्रमुख व्यवस्थाएं
मेले मे भजन संध्या के लाभार्थी – पोसाराम पुत्र कछुआजी (तखतगढ़)
साउंड व्यवस्था – प्रवीण कुमार पुत्र धरमाजी,मंदिर सजावट – रामाराम पुत्र रगाजी,चाय-कॉफी व्यवस्था – दिनेश कुमार पुत्र बाबुलाल सुंदेशा,
शीतल जल व्यवस्था–लालाराम पुत्र डोवाजी,प्रसादी व्यवस्था–देशाराम पुत्र लखमाजी,वीडियोग्राफी– मगाराम पुत्र धरमाजी,मेहंदी व्यवस्था-भीमाराम पुत्र कपुराराम,
बहुमान–दिनेश कुमार पुत्र वक्ताराम,
हवन लाभार्थी – जयन्तिलाल पुत्र कसुआजी तखतगढ,आयोजकों ने सभी भामाशाहों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए माताजी से सभी के भंडार सदैव भरे रहने की कामना की। मेले की अन्य व्यवस्थाओं में चेलाराम, वकताजी, वरदाराम, दिनेश , ललित, रामाराम, श्रवण,नारायणलाल, जवानाराम , मंछाराम, कांतिलाल, पोसाराम, जयंतिलाल, रमेश कुमार, प्रभुराम, ठाकराराम, खुशाल सुंदेशा, गोविंद, गुलाबराम (जोयला), रताराम, भीमाराम, प्रवीण कुमार, कैलाश कुमार, भगाराम, डुगाराम, धर्माराम, गणेशराम, पोमाराम,पकाराम, लक्ष्मण कुमार चुली, लालाराम, फाउडाराम,सहित अनेक पर्यावरण प्रेमियों का विशेष सहयोग रहा।



