• May 19, 2026

सिरोही-2 अलग-अलग सड़क हादसों में एक दिव्यांग महिला सहित 2 लोग गंभीर रूप से घायल

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही-सिरोही जिले के कोतवाली और सदर थाना क्षेत्रों में हुए 2 अलग-अलग सड़क हादसों में एक दिव्यांग महिला सहित 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को सिरोही ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।पहली घटना कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई। मोराली निवासी राजू सिंह 27 पुत्र मनोहर सिंह अपनी बाइक से सिरोही की ओर आ रहे थे। सारणेश्वरजी रीको स्थित परिवहन फिटनेस के सामने एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे राजू सिंह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया।

घायल राजू सिंह को ओम गजानंद सेवा समिति पालड़ी एम के मंगल कुमार मीणा और उनके साथियों ने प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद उन्हें सिरोही सरकारी अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया।

पहाड़ी गांव के पास हुआ हादसा

दूसरी घटना सिरोही सदर थाना क्षेत्र के पहाड़ी गांव के पास हुई। पहाड़ी निवासी दिव्यांग महिला राधा माली अपने तिपहिया वाहन पर सवार होकर बलवंतगढ़ जा रही थीं। बलवंतगढ़ के पास अचानक एक कुत्ता तेजी से दौड़ता हुआ आया और उनके वाहन के अगले पहिए से टकरा गया।

इस टक्कर से स्कूटी सड़क पर पलट गई और राधा माली को गंभीर चोटें आईं। राहगीरों ने तुरंत सिरोही सरकारी अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। ट्रॉमा सेंटर में मौजूद डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने दोनों घायलों का इलाज शुरू कर दिया है।

You cannot copy content of this page